कनिका के सपोर्ट में सोनम-ऋषि, ट्रोल्स ने जमकर सुनाई खरी-खरी

HomeCinema

कनिका के सपोर्ट में सोनम-ऋषि, ट्रोल्स ने जमकर सुनाई खरी-खरी

आज जहां दुनिया भर के लोग कोरोना वायरस से लड़ रहे हैं वही दूसरी और कुछ दूसरे लोगों की तरह संक्रमित होने की बात कनिका कपूर ने छिपाई। सिंगर कनिका कपूर की

बॉलीवुड सितारों का कमबैक:शाहरुख खान, फरदीन खान से लेकर शिल्पा शेट्टी तक, 2021 में धमाकेदार कमबैक करने के लिए तैयार हैं ये पॉपुलर स्टार्स
‘निम्बूड़ा निम्बूड़ा’ गाने पर मौनी रॉय का जबरदस्त डांस, वीडियो वायरल
Thappad Box Office Collection Day 1: ‘थप्पड़’ की पहले दिन ऐसी रही कमाई, किया इतना कलेक्शन

आज जहां दुनिया भर के लोग कोरोना वायरस से लड़ रहे हैं वही दूसरी और कुछ दूसरे लोगों की तरह संक्रमित होने की बात कनिका कपूर ने छिपाई। सिंगर कनिका कपूर की इस हरकत के लिए उन्हें लोगों के ट्रोल्स का सामना करना पड़ रहा है। सभी लोग उनपर लापरवाही करने और सरकार के दिशा-निर्देशों का पालन नहीं करने का आरोप लगा रहे हैं। ऐसे में बॉलीवुड इंडस्ट्री से कनिका को सपोर्ट मिलना शुरू हुआ है।

साथ देना पड़ा मंहगा

जब सोनम कपूर और एक्टर ऋषि कपूर सिंगर के समर्थन में आगे आए हैं तो उन्हें अपने तर्क पेश करने पर सोशल मीडिया पर जम कर ट्रोल किया जा रहा है। सोनम को तो ट्रोल्स ने आड़े हाथो लिया है। और उनपर एक के बाद एक जमकर फनी मीम्स भी बनाए गए।

जमकर किया गया ट्रोल

एक शख्स ने गांधी की फोटो लगाकर लिखा- मेरा दोस्त भी ऐसी ही पोस्ट करता था। उसके बाद उसे नगरपालिका वाले उठाकर ले गए। तो दूसरे ने सोनम कपूर के मजे लेते हुए कहा कि ”प्लीज जाकर कनिका से मिलिए और मुझे उनका हाल बता दीजिए। इतना ही नहीं एक शख्स ने नरेंद्र मोदी की तस्वीर लगाकर लिखा कि ”इस तरह की बचकानी बातें किसी के गले नहीं उतरती। तो एक शख्स ने तस्वीर लगाई 7 एक शख्स दिमाग की तरफ इशारा करते हुए कह रहा है कि यहां पर जो दिमाग होता है, बेच आई हो क्या?

एफआईआर हुई दर्ज

कनिका का साथ देने के लिए सिर्फ सोनम ही नहीं बल्कि ऋषि कपूर को भी कनिका जमकर ट्रोल किया जा रहा है। बहुत सारे लोग तो यहां तक कह रहे हैं कि कपूर होने की वजह से ऋषि, कनिका की साइड ले रहे हैं। बता दें कि कनिका कपूर का इस समय इलाज चल रहा है। इसके अलावा उनपर लखनऊ के सरोजिनी नगर थाने में FIR भी दर्ज की गई है।