ऐश्वर्या राय की फिल्म का फर्स्ट लुक रिलीज, दो पार्ट में बनेगी, 500 करोड़ है बजट

HomeCinema

ऐश्वर्या राय की फिल्म का फर्स्ट लुक रिलीज, दो पार्ट में बनेगी, 500 करोड़ है बजट

ऐश्वर्या राय बच्चन (Aishwarya Rai Bachchan) ने अपनी अगली फिल्म का पहला पोस्टर रिलीज कर दिया है. ऐश्वर्या राय के सोशल मीडिया पर पोस्टर शेयर करने के बाद

अक्षय के साथ 500 करोड़ दांव पर लगा सकते हैं, पर मेरे साथ 50 करोड़ भी नहीं: सुनील शेट्टी का छलका दर्द
लेडी सुपरस्टार नयनतारा के साथ नजर आएंगे शाहरुख खान, पढ़ें फिल्म के डिटेल्स
सुशांत सिंह राजपूत का सपोर्ट करने पर सलमान खान ट्रोल, अरबाज आए सामने Salman Khan badly troll on assist sushant singh Rajput brother Arbaaz Khan tweet

ऐश्वर्या राय बच्चन (Aishwarya Rai Bachchan) ने अपनी अगली फिल्म का पहला पोस्टर रिलीज कर दिया है. ऐश्वर्या राय के सोशल मीडिया पर पोस्टर शेयर करने के बाद से ही उनके फैन्स के बीच एक्साइटमेंट पैदा हो गई है और इस पोस्टर को जबरदस्त रिस्पॉन्स भी मिल रहा है. ऐश्वर्या राय आखिरी बार ‘फन्ने खां’ फिल्म में 2018 में नजर आई थीं. ऐश्वर्या राय की इस फिल्म का नाम ‘पोन्निईन सेलवन (Ponniyin Selvan)’ है जो एक ऐतिहासिक ड्रामा है. इस तरह उनके फैन्स को जबरदस्त अंदाज में देख सकेंगे.

ऐश्वर्या राय बच्चन (Aishwarya Rai Bachchan Instagram) की ‘पोन्निईन सेलवन’ को मणिरत्नम डायरेक्ट कर रहे हैं. यह फिल्म मणिरत्नम के महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट्स में से एक है. इस फिल्म पर वह लंबे समय से काम कर रहे हैं और इसका बजट लगभग 500 करोड़ रुपये बताया जा रहा है. इस तरह यह फिल्म तमिल की सबसे महंगी फिल्मों की फेहरिस्त में शामिल हो चुकी है. फिल्म दो पार्ट में रिलीज होगी और इसका पहला पार्ट 2022 में आएगा. फिल्म में ऐश्वर्या राय के साथ विक्रम, कार्ती, जयम रवि, तृषा कृष्णन और मोहन बाबू नजर आएंगे.

ऐश्वर्या राय बच्चन (Aishwarya Rai Bachchan Movies) ने अपने इंस्टाग्राम पर फिल्म का फर्स्ट लुक पोस्टर रिलीज किया और लिखा, ‘स्वर्णिम युग जिंदा होने जा रहा है. मणिरत्नम की पोन्निईन सेलवन.’ ऐश्वर्या के इस ऐलान के बाद से उनके फैन्स काफी एक्साइटेड हैं और एक फैन ने लिखा है, ‘बहुत ही बेसब्री से इंतजार.’ इस तरह ऐश्वर्या राय को भव्य अंदाज में देखना काफी मजेदार रहेगा.