21 साल पहले सैफ अली खान के साथ इस फिल्म के सेट हो गया था खौफनाक हादसा, लगाने पड़े थे 100 टांके

HomeCinema

21 साल पहले सैफ अली खान के साथ इस फिल्म के सेट हो गया था खौफनाक हादसा, लगाने पड़े थे 100 टांके

डायरेक्टर कुंदन शाह (Kundan Shah) की फिल्म क्या कहना (Film Kya Kehna) ने अपनी रिलीज को 21 साल पूरे कर लिए है। फिल्म 19 मई, 2000 को रिलीज हुई थी। फिल्म

शादी के बाद पर्दे से दूर हुई ये अभिनेत्रियाँ रीवा की राजकुमारी भी शामिल
सोनू निगम के सपोर्ट में उतरे ट्विटर फैंस, भूषण कुमार को एक्सपोज करने की दी थी धमकी twitter development Sonu Nigam on T-series Bhushan kumar days after calling music mafia in bollywood
इस बॉलीवुड एक्टर के साथ किसिंग सीन करना चाहती हैं Janhvi Kapoor, खुद किया था खुलासा

डायरेक्टर कुंदन शाह (Kundan Shah) की फिल्म क्या कहना (Film Kya Kehna) ने अपनी रिलीज को 21 साल पूरे कर लिए है। फिल्म 19 मई, 2000 को रिलीज हुई थी। फिल्म में प्रिटी जिंटा (Preity Zinta), सैफ अली खान (Saif Ali Khan), चंद्रचूड़ सिंह (Chandrachur Singh), फरीदा जलाल (Farida Jalal), अनुपम खेर (Anupam Kher) लीड रोल में थे। राजेश रोशन के संगीत से सजी इस फिल्म को बॉक्सऑफिस पर अच्छा रिस्पॉन्स मिला था। 5.3 करोड़ रुपए के बजट में बनी इस फिल्म ने 21.8 करोड़ रुपए की कमाई की थी। शायद कम ही लोग जानते हैं कि इस फिल्म के सेट पर सैफ अली खान के साथ एक खौफनाक हादसा हो गया था, जिसमें उन्हें गंभीर चोट लगी थी।

फिल्म क्या कहना के सेट पर हुए हादसे के बारे में खुद सैफ अली खान ने बताया था। 2004 में सैफ और प्रिटी, करने जौहर के शो कॉफी विद करन पहुंचे थे। दोनों फिल्म क्या कहना के सेट पर करीबी दोस्त बने थे।

फिल्म के दौरान सैफ के साथ एक दुर्घटना हुई थी। इसके बारे में सैफ ने बताया था कि मैं हर रोज जुहू बीच पर मोटरसाइकल से कूदने की प्रैक्टिस करते थे। मुझे एक रैंप पर कूदना होता था। इसके शूट के लिए टीम खंडाला के लिए रवाना हुई थी। वहां बहुत तेज बारिश हो रही थी और मिट्टी भी काफी गीली थी। वहां, वैसा ग्राउंड नहीं था, जैसे पर मैं जुहू में प्रैक्टिस करता था।

सैफ ने मजाक करते हुए कहा कि मैं उस दिन प्रिटी को इम्प्रेस करने की कोशिश कर रहा था। मैंने सोचा चलो ट्राई करता हूं। पहली बार ठीक हुआ, लेकिन मैं इस सीन को दूसरी बार भी करना चाहता था लेकिन रैंप से एकदम पहले बाइक फिसल कर गई। मैं उड़ता हुआ दूर जाकर गिरा। एक पत्थर था मैदान के बीचों-बीच। मैं 30 बार गोल घूमता हुआ उस पत्थर से जा टकराया।

उन्होंने बताया था- मुझे कुछ गीला सा लगा। मैं पूरा खून में नहाया हुआ था, मुझे काफी चोट आई थी। हम सभी तेजी से अस्पताल के लिए निकले और डॉक्टर को टांके लगाने के लिए ढूंढने लगे। प्रिटी ने बताया था- मैंने प्लास्टिक सर्जन को अरेंज और सभी चीजों की तैयारी शुरू की।

उन्होंने बताया था- आखिर में केवल एक प्रिटी ही थीं जो मेरे साथ पूरे समय रहीं क्योंकि उस समय सैफ की पत्नी अमृता सिंह शहर में नहीं थी। बता दें कि सैफ के सिर पर गहरी चोट आई थी और उन्हें 100 टांके लगे थे।