एक बच्ची की मां से की थी फिरोज खान ने शादी, फिर एयर होस्टेस पर आया दिल तो बीवी बच्चों को छोड़ चले गए

HomeLife Style

एक बच्ची की मां से की थी फिरोज खान ने शादी, फिर एयर होस्टेस पर आया दिल तो बीवी बच्चों को छोड़ चले गए

बॉलीवुड के स्टाइलिश, हैंडसम और डेशिंग एक्टर रहे फिरोज खान (Feroz Khan) की आज 12 डेथ एनिवर्सरी है। उनका निधन 27 अप्रैल, 2009 को कैंसर की वजह से हुआ था।

Priyanka Chopra ने ससुराल में सेलिब्रेट की होली, पति निक जोनस और सास-ससुर पर भी चढ़ा रंग
अमिताभ बच्चन ने शेयर की पत्नी जया बच्चन और बेटी श्वेता संग मजेदार फोटो, कहा- काम पर परिवार
Indian Idol विनर Salman Ali ने मुंबई में खरीदा सपनों का घर, मदर्स डे पर मां को दिया अनमोल गिफ्ट

बॉलीवुड के स्टाइलिश, हैंडसम और डेशिंग एक्टर रहे फिरोज खान (Feroz Khan) की आज 12 डेथ एनिवर्सरी है। उनका निधन 27 अप्रैल, 2009 को कैंसर की वजह से हुआ था। अपने करियर में कई सुपरहिट फिल्मों में काम करने वाले फिरोज खान की प्रोफेशनल लाइफ जितनी सफल रही उतनी उनकी पर्सनल लाइफ सक्सेसफुल नहीं रही। उनकी जिंदगी में उतार-चढ़ाव आते-जाते रहे। उन्होंने एक बच्ची की मां से शादी की थी। शादीशुदा होने के बावजूद उन्हें एयर होस्टेस ज्योतिका धनराजगिर से प्यार हो गया था। वे ज्योतिका के प्यार में इतने पागल हो गए थे कि उन्होंने उसके लिए अपने बीवी-बच्चों तक को छोड़ दिया था।

फिरोज खान अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद वे मुंबई आ गए और फिल्मों में काम करने लगे। उन्होंने 1960 में आई फिल्म ‘दीदी’ से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी।

एक्टिंग करियर शुरू के पांच साल बाद ही फिरोज ने 1965 में सुंदरी से शादी कर ली थी। सुंदरी से उनकी मुलाकात एक पार्टी में हुई थी। अफेयर हुआ और पांच साल की डेटिंग के बाद दोनों ने शादी कर ली। दोनों के दो बच्चे है लैला खान और फरदीन खान।

शादी के कुछ साल बाद फिरोज की मुलाकात एयर होस्टेस ज्योतिका धनराजगिर से हुई। ज्योतिका को देखते ही फिरोज उनपर फिदा हो गए थे। बता दें कि ज्योतिका के पिता का नाम राजा महेंद्रगिर धनराज गिर है। ज्योतिका से अफेयर की बात उनकी वाइफ सुंदरी के कानों तक पहुंच गई। जब उन्होंने इसका विरोध किया तो फिरोज, सुंदरी और अपने बच्चों को छोड़कर ज्योतिका के साथ बेंगलुरु में जाकर लिव-इन में रहने लगे थे।

फिरोज खान, ज्योतिका के साथ 10 साल तक लिव-इन में रहे। इस बीच ज्योतिका ने फिरोज से शादी की बात की लेकिन हर बार फिरोज ने उनकी बात टाल दी। फिरोज के इस व्यवहार के बाद ज्योतिका को लगने लगा था कि फिरोज उनसे शादी नहीं करेंगे। उन्होंने अपने रिलेशन खत्म करने का फैसला किया।