ऋषिता भट्ट: 20 साल पहले शाहरुख की इस फिल्म से किया था डेब्यू, शादीशुदा जिंदगी को लेकर बटोरीं सुर्खियां

HomeCinema

ऋषिता भट्ट: 20 साल पहले शाहरुख की इस फिल्म से किया था डेब्यू, शादीशुदा जिंदगी को लेकर बटोरीं सुर्खियां

बॉलीवुड अभिनेत्री ऋशिता भट्ट 10 मई को अपना जन्मदिन मनाती हैं। ऋषिता का जन्म साल 1981 को मुंबई में हुआ था। उन्होंने लंदन से कॉलेज की पढ़ाई पूरी की। ऋषि

बुढ़ापे में इन एक्टर्स पर छाया आशिकी का नशा, सारी हदें की पार,
Sara Ali Khan की लव- स्टोरी पर मां अमृता सिंह ने लगाया Full Stop, बोली – अभी उसे करियर पर ध्यान देना चाहिए
सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड से घबरा गईं रतन राजपूत की मां वीडियो जारी After Sushant Singh Rajput suicide Ratan Rajput video viral stated my dad and mom frightened

बॉलीवुड अभिनेत्री ऋशिता भट्ट 10 मई को अपना जन्मदिन मनाती हैं। ऋषिता का जन्म साल 1981 को मुंबई में हुआ था। उन्होंने लंदन से कॉलेज की पढ़ाई पूरी की। ऋषिता को बचपन से ही डांस का शौक था। उन्होंने कथक की ट्रेनिंग भी ली हुई है। अभिनय की दुनिया में आने से पहले ऋषिता ने मॉडलिंग में भी काफी नाम कमाया। उन्होंने भले ही कुछ फिल्मों में काम किया है लेकिन अपने अभिनय के दम पर लोगों के दिल में खास जगह बनाने में कामयाब रही हैं। साल 2003 में आई फिल्म ‘हासिल’ में ऋशिता भट को काफी फेम मिला था। खूबसूरत ऋषिता भट्ट ने फिल्म ‘हासिल’ में ऐसा जादू चलाया कि इरफान खान और जिमी शेरगिल उनके प्यार के लिए बेकरार हो जाते हैं।

मॉडलिंग के दिनों में ऋषिता ने लिरिल साबुन का विज्ञापन किया था, जिसकी वजह से वो उस प्रोडक्ट का चेहरा बन गई थीं। इसके अलावा एक्ट्रेस म्यूजिक वीडियो ‘आंखों में तेरा ही चेहरा’ में भी नजर आईं थीं। इसमें उनके साथ अभिनेता शाहिद कपूर थे। ये गाना उस वक्त हर किसी की जुबां पर चढ़ गया था।

एक्ट्रेस ने साल 2001 में फिल्म ‘अशोका’ से डेब्यू किया था। वो शाहरुख खान के अपोजिट नजर आई थीं। इसके बाद ऋषिता ने फिल्म ‘हासिल’ की। सही मायने में इस फिल्म से उन्हें पहचान मिली और सभी ने उन्हें नोटिस किया। फिल्म में इरफान खान, जिम्मी शेरगिल और आशुतोष राणा मुख्य भूमिका में थे।

इसके साथ ही अभिनेत्री  ने फिल्म ‘दिल विल प्यार व्यार’, ‘अब तक छप्पन’, ‘जिज्ञासा’, ‘पेज 3’, ‘शरारत’, ‘ढूंढ़ते रह जाओगे’, ‘शागिर्द’, ‘अम्मा की बोली’, ‘अनुराधा’, ‘मिस टनकपुर हाजिर हो’ और ‘जुनूनियत’ जैसी फिल्में कीं। फिल्मों के अलावा ऋषिता सोशल मीडिया पर भी काफी सक्रिय रहती हैं। वो अक्सर फैंस के लिए अपनी तस्वीरें साझा करती रहती हैं।

बता दें कि ऋषिता उस वक्त चर्चा में आई थीं जब पता चला था कि उन्होंने गुपचुप तरीके से शादी कर ली है। चार मार्च 2017 को अभिनेत्री शादी के बंधन में बंधी थीं। एक्ट्रेस का परिवार चाहता था कि शादी में केवल करीबी लोगों को ही बुलाया जाए इसलिए उन्होंने मीडिया को इससे दूर ही रखा।