इंडियन आइडल में एक बार फिर दिखेंगे अनु मलिक, गेस्ट के तौर पर लेंगे एंट्री!

HomeTelevision

इंडियन आइडल में एक बार फिर दिखेंगे अनु मलिक, गेस्ट के तौर पर लेंगे एंट्री!

बता दें कि अनु मलिक शुरुआत से ही इंडियन आइडल का हिस्सा हैं. उन्होंने इंडियन आइडल के सीजन 1 से जजिंग शुरू की थी और कई सीजन जज किए. लेकिन सीजन 10 में उन

Indian Idol 12 Finale में Pawandeep Rajan लगाएंगे कियारा आडवाणी संग ठुमके, Arunita Kanjilal की खूबसूरती ने जीता दिल
पिता के निधन की खबर सुनते ही कश्मीर से मुंबई पहुंची हिना खान, एयरपोर्ट पर आईं नजर
Bigg Boss 13 update सिक्रेट रूम से सीधे अस्पताल पहुँचे सिद्धार्थ शुक्ला

बता दें कि अनु मलिक शुरुआत से ही इंडियन आइडल का हिस्सा हैं. उन्होंने इंडियन आइडल के सीजन 1 से जजिंग शुरू की थी और कई सीजन जज किए. लेकिन सीजन 10 में उन्हें जावेद अली से रिप्लेस किया गया.

म्यूजिक कंपोजर अनु मलिक, एक बार फिर इंडियन आइडल में नजर आ सकते हैं. रिपोर्ट्स हैं कि वो इस बार जज नहीं होंगे बल्कि गेस्ट के तौर पर नजर आएंगे. 90s स्पेशल वीकेंड एपिसोड में अनु मलिक के साथ-साथ सिंगर उदित नारायण और गीतकार समीर भी होंगे.

टाइम्स ऑफ इंडिया ने सोर्स के हवाले से लिखा- ‘ये 90s म्यूजिक वीकेंड एपिसोड होगा. अनु मलिक ने 90s में कई फिल्मों के लिए म्यूजिक कंपोज किया है और उनके सॉन्ग चार्टबस्टर रहे हैं. इसलिए ये एपिसोड अनु मलिक के बिना पूरा नहीं हो सकता था. इसलिए अनु मलिक को गेस्ट के तौर पर लाने का निर्णय लिया गया. अनु मलिक के साथ-साथ गीतकार समीर और सिंगर उदित नारायण भी साथ होंगे, जिन्होंने 90s के म्यूजिक को शानदार बनाया.’

बता दें कि अनु मलिक शुरुआत से ही इंडियन आइडल का हिस्सा हैं. उन्होंने इंडियन आइडल के सीजन 1 से जजिंग शुरू की थी और कई सीजन जज किए. लेकिन सीजन 10 में उन्हें जावेद अली से रिप्लेस किया गया. अनु मलिक पर यौन उत्पीड़न के आरोप लगे थे. इसके बाद वो सीजन 11 में फिर लौटकर आए, लेकिन फिर सिंगर सोना महापात्रा, नेहा भसीन और श्वेता पंडित ने इसके खिलाफ में ट्वीट किए. इसके बाद अनु मलिक शो से बीच में ही हट गए और हिमेश रेश्मिया शो में नजर आए.