इंडियन आइडल-12: सेट पर ‘कुछ कुछ होता है’ की यादों में खोए करण जौहर, बताया कैसे हुई फिल्म में सलमान की एंट्री?

HomeTelevision

इंडियन आइडल-12: सेट पर ‘कुछ कुछ होता है’ की यादों में खोए करण जौहर, बताया कैसे हुई फिल्म में सलमान की एंट्री?

इंडियन आइडल-12 में रविवार के एपिसोड में भी बॉलीवुड के जाने-माने निर्माता-निर्देशक करण जौहर बतौर गेस्ट नजर आए। इससे पहले वे शनिवार को भी शो में मौजूद र

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin-इमली से Sasural Simar Ka 2 तक, अब गोवा-राजस्थान में लगे 13 सीरियल के शूटिंग सेट
TRP List 14th Week 2021: Indian Idol 12 के सामने पस्त हुए स्टार प्लस के ये 2 शो, Anupamaa के लिए बजी खतरे की घंटी
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Gangaur Special Episode: नायरा की तरह सज-संवर के आएगी सीरत, कार्तिक को नहीं होगा यकीन

इंडियन आइडल-12 में रविवार के एपिसोड में भी बॉलीवुड के जाने-माने निर्माता-निर्देशक करण जौहर बतौर गेस्ट नजर आए। इससे पहले वे शनिवार को भी शो में मौजूद रहे थे। इस दौरान शो के प्रतिभागी निहाल ने फिल्म ‘कुछ कुछ होता है’ का गाना ‘मुझको क्या हुआ है..’ गाना गाया। निहाल की परफॉर्मेस के बाद करण ने इस फिल्म में सलमान खान को लेने की कहानी बताई।

 

करण ने बताया कि इस फिल्म में शाहरुख खान के अलावा एक और सुपरस्टार थे सलमान खान। जब मैं फिल्म में सलमान वाले किरदार के लिए एक्टर ढूंढ रहा था, तो कोई भी इसे करने के लिए तैयार नहीं हो रहा था। सबको लगा कि जिस फिल्म में शाहरुख खान और काजोल जैसे बड़े स्टार हैं, तो उसमें हमारे लिए क्या होगा? मैं उस वक्त 2-3 अभिनेताओं से मिला, सभी ने मना कर दिया। इसके बाद एक दिन चंकी पांडे के घर पार्टी थी। मैं वहां गया। पार्टी में दुखी सा खड़ा था। मेरे दिमाग में ‘कुछ कुछ होता है’ के उस किरदार के बारे में चल रहा था। इसके बाद एंट्री हुई सलमान खान की।

करण ने बताया कि चंकी के घर पर ही सलमान मुझसे मिले और उन्होंने कहा कि हो गई तेरी खरीददारी। मैंने कहा कि कैसी खरीददारी। इस पर उन्होंने कहा कि तू गया था न 3-4 लोगों के पास फिल्म के लिए, वो खरीददारी ही तो है। इस फिल्म को करने के लिए किसी को पागल होना चाहिए और मैं पागल हूं। तो मैंने कहा कि आप करोगे ये फिल्म।

उन्होंने इसकी वजह बताई कि सलमान इतने बड़े स्टार थे और सबसे बड़ी बात- मेरी लिस्ट में तो वो थे ही नहीं। फिर उन्होंने कहा कि कल तू आना मेरे घर मुझे साइन करने। अगले दिन मैं उनके घर गया और मैंने जोर-शोर से उनका पहला हाफ सुनाया और उन्होंने फिल्म करने के लिए हां कह दिया। इस पर मुझे पहली बार में यकीन ही नहीं हुआ।

उन्होंने बताया कि सलमान के हां कहने के बाद मैं डर गया कि कहीं इनको शाहरुख वाला किरदार तो नहीं खुद के लिए लग रहा, तो मैंने कहा कि नहीं सर ये आपका किरदार नहीं है। आपका किरदार फर्स्ट हाफ के बाद आएगा। इसके बाद वह कहते हैं कि मुझे पता है और मैं ये फिल्म तुम्हारे पापा के लिए कर रहा हूं क्योंकि वह अच्छे इंसान हैं। फिर जब ये फिल्म रिलीज हुई और हिट हुई तो मैंने उन्हें थैंक्यू कहा क्योंकि उनके किरदार का फिल्म पर अच्छा इम्पैक्ट पड़ा था।

इंडियन आइडल 12 (Indian Idol 12) अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच चुका है। 15 अगस्त को इस चर्चित शो का ग्रैंड फिनाले है। आज यानी की रविवार को शो का सेमी फाइनल था लेकिन मेकर्स ने किसी को बाहर ना करते हुए छह कंटेस्टेंट को फाइनल में पहुंचा दिया है। फिनाले की रेस में अरुणिता कांजीलाल, सायली कांबले, पवनदीप राजन, निहाल तारो, मोहम्मद दानिश और शनमुखप्रिया हैं।