आंखों की सर्जरी के बाद Amitabh Bachchan ने शेयर की कविता, लिखा- ‘दृष्टिहीन हूं, दिशाहीन नहीं…’

HomeCinema

आंखों की सर्जरी के बाद Amitabh Bachchan ने शेयर की कविता, लिखा- ‘दृष्टिहीन हूं, दिशाहीन नहीं…’

अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) ने अपनी आंखों की सर्जरी के बाद सोशल मीडिया पर एक कविता शेयर करते हुए कहा कि वह अभी 'दृष्टिहीन', लेकिन 'दिशाहीन' नहीं.

सान्या की ‘पगलैट’ पर कॉपी करने का आरोप, किरदार-कहानी सबकुछ बताया सेम!
संजय लीला भंसाली के साथ फिर काम करेंगे शाहरुख, इन गानों में दिखाए रोमांस के रंग
होली को लेकर अक्षय कुमार ने किया ऐसा ट्वीट कि हो गए ट्रोल, यूजर्स बोले- ईद पर भी यही बोलेंगे?

अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) ने अपनी आंखों की सर्जरी के बाद सोशल मीडिया पर एक कविता शेयर करते हुए कहा कि वह अभी ‘दृष्टिहीन’, लेकिन ‘दिशाहीन’ नहीं. एक मार्च को अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) की आंख की सर्जरी हुई. उन्होंने कविता में प्रशंसकों का भी उनकी शुभकामनाओं के लिए आभार व्यक्त किया. बृहस्पतिवार को अपने आधिकारिक ब्लॉग पर पोस्ट की गई कविता में अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) ने लिखा, “हूं दृष्टिहीन ,पर दिशाहीन नहीं मैं, हूं सुविधाहीन, असुविधाहीन नहीं मैं. सहलाने वालों की, मृदु है संगत, बहलाने वाले सब, यहां सुसज्जित. स्वस्थ रहने का प्यार मिला; हृदय प्रफुल्लित आभार खिला; कुछ क्षण के लिए हूं मैं समयबद्ध, प्रार्थनाओं के लिए हूं मैं करबद्ध. हां हूं करबद्ध, सदा मैं करबद्ध.”

अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) ने सोमवार को कहा था कि उनका बेहतरीन इलाज किया जा रहा है. बच्चन ने कहा, “इस उम्र में आंख की सर्जरी नाजुक होती है और सटीक देखभाल की जरूरत होती है. सबसे अच्छा काम किया जा रहा है और उम्मीद है कि सब ठीक हो जाएगा.” उन्होंने निर्देशक विकास बहल के साथ अपनी अगली फिल्म की शूटिंग से पहले पूरी तरह से ठीक होने की उम्मीद जतायी.