कोरोनाकाल में ‘मर्दानी 2’ फेम एक्टर ने रचाई शादी, परिवार और दोस्तों को किया मिस

HomeCinema

कोरोनाकाल में ‘मर्दानी 2’ फेम एक्टर ने रचाई शादी, परिवार और दोस्तों को किया मिस

एक तरफ जहां कोरोना की वजह से दुखद खबरें सामने आ रही हैं। इसी बीच खुशी की खबरें भी फिल्म जगत से आ रही हैं। बीते दिनों कॉमेडियन और टीवी होस्ट सुगंधा मिश

तापसी पन्नू ने अपनी पहली बॉलीवुड फिल्म के लिए नहीं दिया था ऑडिशन, ये थी वजह
Nyay Teaser Out: Sushant Singh Rajput की मौत की गुत्थी पर बनी फिल्म का टीजर रिलीज, अब खुलेंगे कई राज
Pati Patni Aur Woh में Kartik Aryan के Controversial Dialogue

एक तरफ जहां कोरोना की वजह से दुखद खबरें सामने आ रही हैं। इसी बीच खुशी की खबरें भी फिल्म जगत से आ रही हैं। बीते दिनों कॉमेडियन और टीवी होस्ट सुगंधा मिश्रा शादी के बंधन में बंधी थीं। वहीं अब खबर है कि टेलीविजन अभिनेता विक्रम सिंह चौहान के घर भी शहनाइयां बजी हैं। विक्रम कोरोना काल में शादी के बंधन में बंध गए हैं। इसकी जानकारी विक्रम ने खुद ही सोशल मीडिया के जरिए दी है।

कई टेलीविजन धारावाहिक और फिल्मों में नजर आ चुके विक्रम सिंह चौहान ने स्नेहा शुक्ला संग सात फेरे लिए हैं। स्नेहा पेशे से वकील हैं। स्नेहा और विक्रम ने कोरोना संक्रमण के बढ़ते हुए प्रकोप को देखते हुए अपने परिवार के बीच ही शादी की रस्में पूरी की हैं। हालांकि अपने विवाह समारोह में उन्होंने अपने परिवार को काफी मिस किया है। अब उनके सभी दोस्त भी इस पोस्ट पर उन्हें जमकर बधाइयां दे रहे हैं।

विक्रम ने अपनी शादी की एक तस्वीर शेयर करते हुए इस बारे में फैंस और अपने दोस्तों को जानकारी दी है। विक्रम में तस्वीर के साथ कैप्शन में लिखा, ‘हम अभी अभी ऑफिशियल बने हैं- माता- पिता और भगवान के आशीर्वाद से मैंने और स्नेहा ने जिंदगी के पड़ाव की ओर कदम रखा है। इस समय के हालातों को देखते हुए हमने डिसाइड किया था कि कोई ग्रैंड सेलिब्रेशन ना करते हुए एक छोटी सी सेरेमनी करेंगे। हालांकि हमने अपने दोस्तों और परिवार को अपने इस खास दिन पर खूब मिस किया है।

बता दें कि विक्रम सिंह चौहान ने साल 2013 से अपने करियर की शुरुआत की थी। विक्रम साल 2013 में ‘कुबूल है’ धारावाहिक में नजर आए थे। इसके बाद उन्हें ‘एक हसीना थी’, ‘मिलियन डॉलर गर्ल’, ‘जाना ना दिल से दूर’, ‘एक दीवाना था’ लगातार देखा गया। इसके अलावा विक्रम कई फिल्मों में भी नजर आ चुके हैं। उन्होंने रानी मुखर्जी के साथ फिल्म ‘मर्दानी 2’, ‘द परफेक्ट गर्ल’ और ‘केसरी’ जैसी फिल्मों में भी काम किया है।