‘अनुपमां’ का दबदबा कायम, जानिए टॉप 5 में किन शोज ने इस बार मारी बाजी?

HomeTelevision

‘अनुपमां’ का दबदबा कायम, जानिए टॉप 5 में किन शोज ने इस बार मारी बाजी?

दर्शकों के मनोरंजन के लिए अलग-अलग टीवी शोज पेश किए जाते हैं, जिनको फैंस काफी चाव से देखते भी हैं. हालांकि फैंस हमेशा अपने पसंदीदा शोज के उतार-चढ़ाव को

Bharti Singh के सपोर्ट में कृष्णा अभिषेक, राजू श्रीवास्तव पर भड़के, ‘उन्होंने बहुत ही बकवास की है’
Anupama से Sudhanshu Pandey की छुट्टी की अफवाहों के बीच मेकर्स ने बताया सच, आने वाला है बड़ा ट्विस्ट
Indian Idol 12: एक बार फिर बेनकाब हुए Sawai Bhatt, सोशल मीडिया पर पकड़ा गया ‘सफेद झूठ’

दर्शकों के मनोरंजन के लिए अलग–अलग टीवी शोज पेश किए जाते हैं, जिनको फैंस काफी चाव से देखते भी हैं. हालांकि फैंस हमेशा अपने पसंदीदा शोज के उतार–चढ़ाव को काफी पसंद करते हैं. ऐसे में फैंस हमेशा ही अपने फेवरेट शोज की टीआरपी (TRP List) जानने को भी बेताब करते हैं.

इस हफ्ते स्टार प्लस के शो ‘अनुपमां’ (Anupama) का एक बार फिर से दबदबा देखने को मिला है. तो आइये एक नजर डालते हैं इस हफ्ते के टॉप 5 शोज पर, जिनका टीआरपी में बोलबाला रहा.

इस बार की टीआरपी लिस्ट में एक बार फिर अनुपमां का दबदबा कायम रहा. शो 3.9 रेटिंग के साथ इस बार भी पहले पायदान पर है. फैंस को एक बार फिर से शो का ट्रैक काफी पसंद आ रहा है. जल्द एक और नए किरदार की एंट्री होने वाली है. इस बार जिसकी एंट्री शो में होगी वह अनुपमा के गुम है किसी के प्यार में अपोजिट नजर आने वाला है.

स्टार प्लस के ही शो गुम है किसी के प्यार में तो इस बार 3.2 रेटिंग मिली है. शो इस बार की टीआरपी लिस्ट में में दूसरा स्थान पर रहा है. पिछले हफ्ते भी ये शो दूसरे नंबर पर ही रहा था.साई और विराट की जबरदस्त केमेस्ट्री है जो फैंस को काफी पसंद आ रही है.

टीआरपी लिस्ट में इस बार फिर से तीसरा स्थान इमली को मिला है. शो जब से शुरू हुआ है टीआरपी में अपना दबदबा बनाए हुए है. शो को इस बार 2.8 रेटिंग मिली है. शो में इमली, आदित्य और मालिनी की त्रिकोणीय प्रेम कहानी दर्शकों को बांधे हुए हैं. शो में लगातार नए नए ट्वीस्ट देखने को मिल रहा हैं.

एक लंबे समय के बाद ये हैं चाहते शो को टीआरपी में फिर से जगह मिली है. शो में प्रिशा और रुद्र के तलाक के बाद वाले ट्रैक को दिखाया जा रहा है. शो में कई नए चेहरों की भी एंट्री हुई है. इस बार इसी शो के साथ सिंगिंग रियलिटी शो इंडियन आइडल का भी दबदबा कायम है.शो को इस बार 2.6 की रेटिंग मिली है.