अनुपम खेर ने पत्नी किरण के स्वास्थ्य को देखते हुए लिया बड़ा फैसला, अमेरिकन सीरीज को कहा ‘अलविदा’

HomeCinema

अनुपम खेर ने पत्नी किरण के स्वास्थ्य को देखते हुए लिया बड़ा फैसला, अमेरिकन सीरीज को कहा ‘अलविदा’

बॉलीवुड अभिनेता अनुपम खेर की पत्नी और भाजपा सांसद किरण खेर इन दिनों मुश्किल वक्त से गुजर रही हैं। कुछ दिन पहले अनुपम खेर ने अपनी पत्नी के बारे में जान

Salman Khan ने दी Akshay Kumar को खुली चुनौती!! बनेंगे बॉलीवुड के असली खिलाड़ी
शाहरुख खान की अगली फिल्म राजकुमार हिरानी के साथ, अक्टूबर से करेंगे शूटिंग ? Shahrukh Khan subsequent movie with Rajkumar Hirani, shoot to start round October?
धर्मा से नाता टूटने के बाद रेड चिलीज को भी कार्तिक का नमस्ते, अब फोकस अच्छी कहानियों पर

बॉलीवुड अभिनेता अनुपम खेर की पत्नी और भाजपा सांसद किरण खेर इन दिनों मुश्किल वक्त से गुजर रही हैं। कुछ दिन पहले अनुपम खेर ने अपनी पत्नी के बारे में जानकारी देते हुए बताया था कि वो कैंसर जैसी घातक बीमारी से जूझ रही हैं। इस खबर को सुनकर उनके तमाम चाहने वालों को झटका लगा था। वहीं अब अपनी पत्नी के इस मुश्किल दौर में अनुपम खेर उनके साथ पूरी ईमानदारी के साथ खड़े हुए हैं।

अनुपम खेर ने हर हाल में ऐसे कठिन समय में अपनी पत्नी का साथ देने की ठानी है। ऐसा करने के लिए अनुपम खेर कुछ भी कर सकते हैं ये उन्होंने खुद साबित कर दिया है। अनुपम खेर ने अपनी पत्नी के स्वास्थ्य को देखते हुए फैसला किया है कि वो कुछ दिन काम नहीं करेंगे और ज्यादा से ज्यादा वक्त अपनी पत्नी को देंगे। इसके लिए उन्होंने अपने एक बड़े प्रोजेक्ट को भी छोड़ दिया है।

खबर है कि साल 2018 से अमेरिकन मेडिकल ड्रामा सीरीज में नजर आ रहे अनुपम खेर ने अब इस सीरीज को अलविदा कह दिया है। अमेरिकन टीवी चैनल एनबीसी (NBC) की सीरीज ‘न्यू एमस्टरडम (New Amsterdam)’ का तीसरा सीजन चल रहा है। इसमें अनुपम खेर डॉक्टर विजय कपूर की भूमिका में नजर आ रहे थे। लेकिन अब अनुपम ने फिलहाल के लिए इस सीरीज को अलविदा कह दिया है। हालांकि अनुपम खेर ने अब तक इस बात की पुष्टि नहीं की है।