अनीज बज्मी की अपकमिंंग कॉमेडी फिल्म में 15वीं बार प्रेम बनेंगे सलमान खान, 2022 से शुरू करेंगे शूटिंग

HomeCinema

अनीज बज्मी की अपकमिंंग कॉमेडी फिल्म में 15वीं बार प्रेम बनेंगे सलमान खान, 2022 से शुरू करेंगे शूटिंग

बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान के चाहने वालों के लिए खुशखबरी है क्योंकि जल्द ही सलमान खान 15वीं बार अपने आइकॉनिक नाम प्रेम का किरदार निभाते नजर आने वाले

Coronavirus Lockdown: लॉकडाउन में एक साथ रह रहे हैं रणबीर कपूर और आलिया भट्ट?
दूसरे बेटे के चेहरे से नहीं हटती Kareena Kapoor की नज़र, फोटो शेयर कर खुद किया खुलासा
रिया चक्रवर्ती संग वायरल हुई महेश भट्ट की तस्वीरें, सोशल मीडिया पर हुए ट्रोल

बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान के चाहने वालों के लिए खुशखबरी है क्योंकि जल्द ही सलमान खान 15वीं बार अपने आइकॉनिक नाम प्रेम का किरदार निभाते नजर आने वाले हैं। जी हां, सलमान खान डायरेक्टर अनीस बज्मी की अपकमिंग कॉमेडी फिल्म में नजर आएंगे, जिसकी शूटिंग 2022 से शुरू होने वाली है।

हाल ही में अंदाज अपना अपना, बीवी नं 1, जुड़वां, मुझसे शादी करोगी, नो एंट्री, मैंने प्यार क्यों किया, पार्टनर और रेडी के बाद सलमान खान जल्द ही कॉमेडी फिल्म में नजर आएंगे। एक्टर लंबे समय से सही स्क्रिप्ट की तलाश में थे जो अब पूरी हो चुकी है। एक्टर फिलहाल अनीस बज्मी और अन्य स्टेकहोल्डर्स से पिछले कुछ महीनों से बातचीत कर रहे हैं।

सलमान खान इससे पहले रेडी और नो एंट्री जैसी फिल्मों में अनीज बज्मी के निर्देशन में काम कर चुके हैं। इस अपकमिंग कॉमेडी फिल्म में भी सलमान खान प्रेम का किरदार अदा करेंगे। टाइगर 3 की शूटिंग से वापस आने के बाद सलमान खान इस फिल्म का पेपरवर्क भी पूरा करेंगे। तब तक फिल्म की स्क्रिप्ट भी पूरी कर ली जाएगा, और एक्टर इसके बाद ही फाइनल कॉल लेंगे।

इससे पहले सलमान खान, टाइगर 3, कभी ईद कभी दीवाली और अंतिम फिल्म में नजर आएंगे। इन दिनों एक्टर करटीना कैफ और इमरान हाशमी स्टारर टाइगर 3 की शूटिंग में व्यस्त हैं।