The Kapil Sharma Show:आ गई रिलीज डेट, अक्षय-अजय होंगे पहले एपिसोड के गेस्ट

HomeTelevision

The Kapil Sharma Show:आ गई रिलीज डेट, अक्षय-अजय होंगे पहले एपिसोड के गेस्ट

सोनी पर एक बार फिर से दर्शकों का चहेता शो द कपिल शर्मा शो ऑन एयर होने जा रहा है. शो को लेकर पहले से बज बना हुआ है और जल्द ही फैंस इस कॉमेडी शो का आनंद

झांझरिया पर Jackie Shroff के साथ Suniel Shetty ने लगाए ठुमके, पर माधुरी का रिएक्शन हो गया वायरल
Pawandeep Rajan पर लटकी एलिमिनेशन की तलवार, हाथ जोड़कर भगवान को याद करती नजर आईं Arunita Kanjilal
जया प्रदा ने खोला राज, ‘दे दे प्यार दे’ गाने में अमिताभ बच्चन ने इसलिए जेब के अंदर रखा था हाथ

सोनी पर एक बार फिर से दर्शकों का चहेता शो द कपिल शर्मा शो ऑन एयर होने जा रहा है. शो को लेकर पहले से बज बना हुआ है और जल्द ही फैंस इस कॉमेडी शो का आनंद उठा पाएंगे. शो की डिटेल्स को लेकर फैंस काफी उत्सुक हैं और धीरे-धीरे कर के इसका खुलासा भी हो रहा है. अब कपिल शर्मा ने शो से जुड़ी और डिटेल्स शेयर कर दी हैं. साथ ही इस बात की जानकारी भी सामने आ गई है कि आखिर किस दिन कपिल शर्मा शो के नए सीजन की शुरुआत होगी.

कपिल शर्मा ने इंस्टाग्राम पर शो का नया प्रोमो वीडियो शेयर किया है. इसमें देखा जा सकता है कि किस तरह से शो के नए सीजन की ग्रांड ओपनिंग में अजय देवगन और अक्षय कुमार नजर आएंगे और अपनी-अपनी फिल्मों का प्रमोशन करेंगे. अक्षय और अजय उन चुनिंदा एक्टर्स में शामिल हैं जो कई दफा कपिल शर्मा के शो का हिस्सा बन चुके हैं. मगर एक बार फिर से फैंस शो में कपिल शर्मा संग इन दोनों सुपरस्टार्स की बॉन्डिंग देखेंगे और एंटरटेनमेंट के इस ओवरडोज का लुत्फ उठाते नजर आएंगे.

प्रोमो में ही अक्षय कुमार हमेशा की तरह इस बार भी कपिल शर्मा की टांग खींचते नजर आ रहे हैं. साथ ही वीडियो में शो की कास्ट भी खूब मस्ती करती नजर आ रही है. वीडियो शेयर करते हुए कपिल शर्मा ने कैप्शन में लिखा कि- 21 अगस्त को हम आ रहे हैं.  #thekapilsharmashow #tkss #akshaykumar #ajaydevgan #comedy. बता दें कि शो में अर्चना पूरण सिंह भी नजर आ रही हैं. वे हमेशा की तरह अपने हंसमुख अंदाज में नजर आ रही हैं. जहां एक तरफ अजय देवगन अपनी हाल ही में रिलीज हुई फिल्म भुज के प्रमोशन के सिलसिले में नजर आएंगे वहीं दूसरी तरफ अक्षय कुमार अपनी फिल्म बेल बॉटम का प्रमोशन करते नजर आएंगे. बस एक हफ्ते के बाद अब दुनिया के सबसे चर्चित कॉमेडी शो में से एक द कपिल शर्मा शो को फैंस एंजॉय करते नजर आएंगे.

कपिल शर्मा प्रोमो में ये कह भी रहे हैं कि पहले ही एपिसोड में ग्रैंड बोहनी करवा दी आपने. बता दें कि इस बार कपिल शर्मा की कास्ट में एक नया नाम भी जुड़ गया है. शो में सुदेश लहिरी की भी एंट्री हो गई है. अब भले ही सुदेश एंटरटेनमेंट की दुनिया में कोई नया नाम नहीं हैं मगर इस शो के साथ वे पहली बार जुड़ रहे हैं. उन्हें लेकर भी फैंस के बीच एक्साइटमेंट हैं क्योंकि इसके जरिए उन्हें एक बार फिर से कृष्णा-सुदेश की जोड़ी को देखने का मौका मिलेगा.