भाबी जी.’ के मनमोहन तिवारी से नौ साल छोटी हैं उनकी ‘अम्माजी’, कभी दिखती थीं बेहद ग्लैमरस

HomeTelevision

भाबी जी.’ के मनमोहन तिवारी से नौ साल छोटी हैं उनकी ‘अम्माजी’, कभी दिखती थीं बेहद ग्लैमरस

टीवी सीरियल 'भाबी जी घर पर हैं' पिछले 7 सालों से लोगों के दिलों पर राज कर रहा है। इसके किरदारों से लोगों के एक अलग तरीके का ही लगाव है। इसी शो में अम्

TRP List 9th Week 2021: खतरे में है ‘Anupamaa’ की गद्दी, इस हफ्ते मची भयंकर उथल-पुथल
Pawandeep Rajan-Arunita Kanjilal के छक्के छुड़ाने के लिए Sawai Bhatt ने कसी कमर, Himesh Reshammiya के साथ जल्द रिलीज करेंगे पहला गाना
Madhuri Dixit को चढ़ा ‘Dilbar’ फीवर, ऐसी हिलाई कमरिया; Nora Fatehi को किया फेल

टीवी सीरियल ‘भाबी जी घर पर हैं’ पिछले 7 सालों से लोगों के दिलों पर राज कर रहा है। इसके किरदारों से लोगों के एक अलग तरीके का ही लगाव है। इसी शो में अम्माजी का किरदार निभाने वाली सोमा राठौर को भी दर्शक खूब पसंद करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं अम्माजी की उम्र असल जिंदगी में ऑन-स्क्रीन बेटे मनमोहन तिवारी से बहुत कम हैं। सोमा को अम्माजी का रोल सिर्फ उनके वजन की वजह से मिला था। कभी सोमा भी ग्लैमरस दिखती थीं…

सोमा की कॉमेडी टाइमिंग के लोग दीवाने हैं। सोमा डांस भी बहुत अच्छा करती हैं। पर सोमा की रील लाइफ से ज्यादा दिलचस्प उनकी रियल लाइफ है। सोमा को ये मुकाम यूं ही नहीं मिल गया इसके लिए उन्हें काफी संघर्ष करना पड़ा था। सोमा ने बताया था कि उन्हें मेकअप करना बिल्कुल पसंद नहीं है और शो में अम्माजी खुद को कटरीना कैफ की तरह खूबसूरत मानती हैं। लेकिन असल जिंदगी में वह टॉम बॉय हैं और अपने किरदार से बिल्कुल अलग हैं।

अपने वजन के बारे में सोमा बताती हैं कि, ‘मैं ओवरवेट हूं और बहुत खाती हूं पर कई सालों से मेरा वजन रुका हुआ है, ना वो बढ़ता है ना कम होता है। लेकिन मेरा वजन कम करने का कोई इरादा भी नहीं है।’ सोमा 10 साल पहले ऐसी बिल्कुल नहीं थीं। बता दें कि सोमा उर्फ अम्माजी मनमोहन तिवारी से उम्र में नौ साल छोटी हैं।

सोमा ने अपनी निजी जिंदगी के बारे में भी खुलकर बताया है। वह कहती हैं कि ’23 साल की उम्र में मेरी शादी हो गई थी। हम सोशल मीडिया के जरिए मिले थे और कुछ ही महीनों बाद हमारी शादी हो गई थी। हम 10 साल साथ में रहे। लेकिन मेरी जिंदगी में एक बुरा वक्त आया और हमने महसूस किया कि हमारे बीच कुछ चीजें खत्म सी होने लगीं हैं। जब चीजें खराब होने लगीं तो हमने अलग होने का फैसला लिया। पति से अलग होने का दुख था और मैं डिप्रेशन में चली गई थी। इसी का असर मेरी सेहत पर पड़ा और मेरा वजन बढ़ता चला गया।’