Viral हुआ Hina Khan का Chaap Tilak गाने पर कराया गया फोटोशूट,

HomeFashion

Viral हुआ Hina Khan का Chaap Tilak गाने पर कराया गया फोटोशूट,

एक्ट्रेस हिना खान (Hina Khan) अपने ग्लैमरस लुक और फैशन स्टेटमेंट के लिए जानी जाती हैं. हिना खान अपने फैशन को बहुत ही ग्रेस और एलिगेंस के साथ फ्लॉन्ट क

मलाइका के बेटे के लुक्स की दीवानी हुईं बहन अमृता अरोड़ा, फोटो शेयर कर की भांजे की तारीफ
ब्लैक बैकलेस ड्रेस में सपना चौधरी ने दिए ग्लैमरस पोज़,
Deepika Padukone ने अपनी ग्लैमरस फोटो से कर दी Ranveer Singh की बोलती बंद,

एक्ट्रेस हिना खान (Hina Khan) अपने ग्लैमरस लुक और फैशन स्टेटमेंट के लिए जानी जाती हैं. हिना खान अपने फैशन को बहुत ही ग्रेस और एलिगेंस के साथ फ्लॉन्ट करती दिखाई देती हैं. हिना ने न केवल अपने कपड़े पहनने के तरीके से लोगों को इंस्पायर किया है बल्कि बोरिंग से बोरिंग स्टाइल को भी एक बेहतरीन स्टेटमेंट बनाया है. हिना खान की सोशल मीडिया पर फॉलोअर्स की संख्या करोड़ों में है.

सोशल मीडिया पर हिना खान का एक वीडियो काफी छाया हुआ है जिसमें वो दुल्हन की तरह सज-धज के फोटोशूट करवाती हुई नज़र आ रही हैं. हिना खान ने इंस्टाग्राम पर छाप तिलक गाने पर रील बना कर फैंस को तोहफा दिया है. इस वीडियो में वो रॉयल ब्लू कलर के लहंगे में दिखाई दे रही हैं. महज कुछ घंटे पहले ही शेयर किये गए इस वीडियो पर अभी तक 1 लाख से भी ज्यादा लाइक्स आ चुके हैं.

इन दिनों हिना खान मालदीव में वेकेशन मना रही हैं. मालदीव से वो लगातार अपनी खूबसूरत फोटो शेयर कर रही हैं. हिना खान के फैंस उनकी तस्वीरों पर जमकर प्यार बरसाते नजर आ रहे हैं. हिना खान वेकेशन लवर हैं. जैसे ही उनको थोड़ा सा भी समय मिलता है वो छुट्टियां मनाने के लिए रवाना हो जाती हैं. इस वेकेशन में हिना खान के साथ उनके बॉयफ्रेंड रॉकी जायसवाल और उनकी पूरी फैमली नज़र आई.