Vidya Balan ने बताया किस वजह से शादीशुदा जिंदगी हो जाती है ‘भयानक’, बोली- ‘अगर आप अपने पार्टनर को…’

HomeCinema

Vidya Balan ने बताया किस वजह से शादीशुदा जिंदगी हो जाती है ‘भयानक’, बोली- ‘अगर आप अपने पार्टनर को…’

बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री विद्या बालन फिल्मों के अलावा अपनी निजी जिंदगी की वजह से भी काफी चर्चा में रहती हैं। अब वह अपनी शादीशुदा जिदंगी के बारे में

लता मंगेशकर और आशा भोसले पर भी लग चुके हैं खेमेबाजी के आरोप
“मैं वापस आऊंगा, पुनर्जन्म लेकर तुम्हारी कोख से पैदा होंगा” राखी सावंत का दावा-सपने में आए सुशांत Rakhi Sawant dream Sushant Singh Rajput says he’ll got here rebirth
जया-करिश्मा साथ-साथ:जया बच्चन के साथ सालों बाद दिखीं करिश्मा कपूर, कभी इन्हीं की एक शर्त की वजह से टूट गई थी अभिषेक बच्चन से शादी

बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री विद्या बालन फिल्मों के अलावा अपनी निजी जिंदगी की वजह से भी काफी चर्चा में रहती हैं। अब वह अपनी शादीशुदा जिदंगी के बारे में खास बातें बताने की वजह से सुर्खियों में हैं। विद्या बालन ने बताया है कि एक शादी को चलाने के लिए क्या करना जरूरी है। उन्होंने कहा है कि किसी के लिए अपने पति या पत्नी को हल्के में लेना आसान है लेकिन यह एक बहुत ही भयानक बात है।

विद्या बालन ने हाल ही में अंग्रेजी वेबसाइट टाइम्स ऑफ इंडिया से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने अपने फिल्मी करियर के अलावा निजी जिंदगी के बारे में ढेर सारी बातें की हैं। उन्होंने शादीशुदा जिंदगी को लेकर अपना अनुभव साझा किया है। विद्या बालन ने कहा है कि शादी की चिंगारी उस समय खत्म हो जाती है अगर आप अपने पार्टनर को हल्के में लेना शुरू कर देते हो।

विद्या बालन ने कहा, ‘शादी में बहुत सारे काम शामिल होते हैं, मैं सहमत हूं क्योंकि आप एक ऐसे व्यक्ति के साथ रह रहे हैं जिसके साथ आप बड़े नहीं हुए हैं। आपके लिए इतना आसान है कि आप उसे हल्के में ले सकते। ऐसा होना एक भयानक बात है। इससे शादी की चिंगारी खत्म हो जाती है। इन आठ वर्षों में मैंने जो कुछ भी देखा है, वह यह है कि आपको सामने वाले को हल्के में नहीं लेना चाहिए और इसलिए यह खुशी की बात है’।