संजय दत्त की फिल्म पानीपत का ट्रेलर हुआ रिलीज

HomeCinema

संजय दत्त की फिल्म पानीपत का ट्रेलर हुआ रिलीज

Sanjay Dutt Look Panipat संजय दत्त की फिल्म पानीपत का ट्रेलर हुआ रिलीज, दर्शक देख सकेंगे पानीपत का रोमांचक युद्ध आखिर, वह समय आ ही गया, जिसका सभी को

सोनम कपूर, सुशांत की मौत के बाद फिर हुईं ट्रोल | Sonam Kapoor insensitive touch upon privilege amidst sushant singh rajput suicide debate
डायरेक्टर जेपी दत्ता की बेटी की शादी:जयपुर में बॉर्डर मूवी की कास्ट का जमावड़ा, सुनील शेट्‌टी, अनु मलिक समेत कई सेलिब्रिटी पहुंचे
Shravan Rathod के निधन से सदमे में बॉलिवुड, अजय देवगन से लेकर अक्षय कुमार तक सभी दुखी

Sanjay Dutt Look Panipat

संजय दत्त की फिल्म पानीपत का ट्रेलर हुआ रिलीज, दर्शक देख सकेंगे पानीपत का रोमांचक युद्ध

आखिर, वह समय आ ही गया, जिसका सभी को बड़ी बेसब्री से इंतजार था| आखिरकार, संजय और अर्जुन की आने वाली फिल्म पानीपत का ऑफिशियल ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है| इस फिल्म के असर काफी समय पहले से ही देखने को मिल गए थे, साथ ही इस फिल्म में मुख्य किरदार निभाने वाले अर्जुन ने भी इस फिल्म के लिए काफी ज्यादा मेहनत की है|

काफी समय पहले से इस फिल्म के लिए तैयारी कर रहे कलाकार अर्जुन कपूर की जिम की तस्वीरें भी काफी ज्यादा वायरल हो रही थी, क्योंकि इस फिल्म में उन्हें एक ताक़तवर योद्धा की भूमिका निभानी है|

ट्रेलर की तरफ ध्यान दिया जाए तो फिल्म को बाजीराव और पद्मावत के मिक्चर की तरह बनाया गया है| फिल्म में अर्जुन ने सदा शिव राव भाऊ का मुख्य किरदार निभाया हैं वहीँ कृति सनन आपको इस फिल्म में अर्जुन यानी की सदा शिव राऊ की पत्नी पार्वती बाई के किरदार में नजर आने वाली है|

संजय दत्त ने इस फिल्म में विलेन का रोल निभाया है| ट्रेलर की शुरुआत में आपको एक बड़ा मराठा सम्राज्य और मराठा योद्धाओं की झलक दिखाई जाती है| जिसके बाद सदा शिव और पार्वती की प्रेम कथा से भी परिचित करवा दिया जाता है|

ट्रेलर के आखिर में आपको एक रणभूमि दिखाई गयी है जिसमे आपको दो सेनाओं को लड़ते हुए दिखाया गया है| इस रणभूमि में आपको अर्जुन (सदा शिव राऊ) और संजय दत्त (अहमद खान) को लड़ते हुए दिखाया गया है|

ट्रेलर देखने में काफी ज़बरदस्त लग रहा है| ट्रेलर देखने के बाद यह अंदाजा लगया जा सकता है कि यह फिल्म बॉक्स ऑफ़िस पर भी जमकर धमाल मचाने वाली है|

 

आप भी देखे ट्रेलर 

Sanjay Dutt Look Panipat


यह भी पढ़े :

Bigg Boss 13 जानिये 6 नवम्बर का पूरा हाईलाईट एक साथ


Follow us at our Instagram Click here