The Kapil Sharma Show: तीसरे सीजन के लिए कपिल ने बढ़ाई अपनी फीस! अब इतने करोड़ करेंगे चार्ज

HomeTelevision

The Kapil Sharma Show: तीसरे सीजन के लिए कपिल ने बढ़ाई अपनी फीस! अब इतने करोड़ करेंगे चार्ज

टीवी का सबसे पॉपुलर 'द कपिल शर्मा शो' अपने तीसरे सीजन के साथ एक बार फिर वापसी करने वाला है। जुलाई में शो को ऑनएयर किया जा सकता इसी बीच खबर आ रही है कि

नागिन एक्ट्रेस सायंतनी घोष से यूजर ने पूछा इनरवियर का साइज, बोलीं- मैं.
टॉप 5 से बाहर हुआ Indian Idol 12, लिस्ट में शामिल हैं Anupamaa, Yeh Rishta Kya Kehlata Hai के नाम
न होगा निकाह, न पढ़े जाएंगे मंत्र! Eijaz Khan-Pavitra Punia नहीं करेंगे शादी, लिव इन रिलेशन में रहेंगे

टीवी का सबसे पॉपुलर ‘द कपिल शर्मा शो’ अपने तीसरे सीजन के साथ एक बार फिर वापसी करने वाला है। जुलाई में शो को ऑनएयर किया जा सकता इसी बीच खबर आ रही है कि शो के होस्ट कपिल शर्मा ने तीसरे सीजन के लिए अपनी फीस बढ़ा दी है। कपिल जहां पहले लाखों फीस लेते थे वहीं अब वो करोड़ो रुपए चार्ज करने वाले हैं।

पिछले सीजन तक कपिल शर्मा इस शो को होस्ट करने के 30 लाख रुपए प्रति एपिसोड ले रहे थे। वहीं अब वो एक एपिसोड के 50 लाख रुपए लेंगे। द कपिल शर्मा शो हफ्ते में दो दिन शनिवार और रविवार को टेलीकास्ट किया जाता है। उस लिहाज से कपिल की हफ्ते की फीस एक करोड़ हो गई है। हालांकि इस खबर की अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

दरअसल कपिल शर्मा को देश का नंबर वन कॉमेडियन माना जाता है। उन्होंने अपने दम पर इतने सालों तक लोगों को हंसाया है। द कपिल शर्मा शो के अलावा जितने भी शो शुरू हुए वो कुछ खास पॉपुलर नहीं हो पाए ऐसे में कपिल शर्मा को भी अपनी वर्थ पता है अगर वो फीस बढ़ाते हैं तो कोई आश्चर्य नहीं होता। फिलहाल कपिल हाल ही में एक बेटे के पापा बने हैं और फैमिली के साथ टाइम स्पेंड कर रहे हैं।

द कपिल शर्मा शो के जल्द ही ऑन एयर होने की खबर के बाद से दर्शक शो का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। हालांकि शो के फिर से शुरू होने के डेट के बारे में अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। शो को जुलाई के लास्ट वीक या फिर 21 जुलाई से ऑन एयर किया जा सकता है।