Thappad Box Office Collection Day 1:  ‘थप्पड़’ की पहले दिन ऐसी रही कमाई, किया इतना कलेक्शन

HomeCinema

Thappad Box Office Collection Day 1: ‘थप्पड़’ की पहले दिन ऐसी रही कमाई, किया इतना कलेक्शन

Thappad Box Office Collection Day 1:  'थप्पड़' की पहले दिन ऐसी रही कमाई, किया इतना कलेक्शन कल यानी शुक्रवार को एक बॉलीवुड दुनिया को पहली बार

Salman Khan ने दी Akshay Kumar को खुली चुनौती!! बनेंगे बॉलीवुड के असली खिलाड़ी
इस बॉलीवुड एक्टर के साथ किसिंग सीन करना चाहती हैं Janhvi Kapoor, खुद किया था खुलासा
Upcoming Web Series & Films: सरदार का ग्रैंडसन, रनअवे लुगाई.इस हफ़्ते की वेब सीरीज़ और फ़िल्में

Thappad Box Office Collection Day 1:  ‘थप्पड़’ की पहले दिन ऐसी रही कमाई, किया इतना कलेक्शन

कल यानी शुक्रवार को एक बॉलीवुड दुनिया को पहली बार “थप्पड़” लगा। एक्ट्रेस तापसी पन्नू की फिल्म ‘थप्पड़’ बॉक्स ऑफिस पर कल बड़े पर्दे पर रिलीज हो गई है। इस फिल्म का लोगों को बहुत बेताबी से इंतजार था। बता दें कि फिल्म का ट्रेलर रिलीज होने के बाद से ही दर्शकों में तापसी की थप्पड़ को लेकर काफी उत्साह था। लेकिन चौकाने वाली बात यह रही की इतना अच्छा रेसपांस मिलने के बाद भी पहले दिन ‘थप्पड़’ बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाई।

थप्पड को लगा फैंस का थप्पड

बॉक्स ऑफिस इंडिया डॉट कॉम की वेबसाइट के अनुसार तापसी पन्नू की फिल्म  ने पहले दिन सिर्फ 3 करोड़ रुपये कमाएं। पहले दिन के इतने कम कलेक्शन को देखते हुए कहा जा सकता है कि फिल्म की शुरुआत पहले दिन काफी खराब रही। अंदाजा लगाया जा रहा है कि तापसी पन्नू की फिल्म इस हफ्ते में लगभग 50 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर सकती है। जहां एक ओर लोगों ने फिल्म को पसंद नहीं किया वहीं फिल्म समीक्षक काफी पसंद कर रहे हैं।

फिल्म की कहानी

यह फिल्म अमृता (तापसी पन्नूी) और उनके पति विक्रम (पावेल गुलाटी) की लाइफ पर बेस्ड है। तापसी फिल्म में एक गृहणी का किरदार निभा रही है, वहीं विक्रम एक कंपनी में अच्छे पद पर कार्यरत हैं। कहानी में ट्वीस्ट उस समय आता है जब एक पार्टी के दौरान विक्रम, अमृता को सबसे सामने एक ‘थप्पड़’ मार देता हैं। यही से कहानी शुरू होती है इस हादसे से अमृता का आत्म -सम्माेन चोटिल हो जाता है। उस समय अमृता कुछ नहीं बोलती पर विक्रम को भी अपनी गलती का एहसास नहीं होता है। इसके बाद अमृता विक्रम से तलाक लेने के लिए कोर्ट में अर्जी डालती है और कहानी आगे बढ़ती है।