Taarak Mehata… में लगेगा ग्लैमर का तड़का, नई एंट्री देख भूल जाएंगे Disha Vakani

HomeTelevision

Taarak Mehata… में लगेगा ग्लैमर का तड़का, नई एंट्री देख भूल जाएंगे Disha Vakani

तारक मेहता का उल्टा चश्मा' (Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah) फैंस बीते कई सालों से दयाबेन (Dayaben) का इंतजार कर रहे हैं. कॉमेडी शो में दयाबेन का किरद

TRP List 9th Week 2021: खतरे में है ‘Anupamaa’ की गद्दी, इस हफ्ते मची भयंकर उथल-पुथल
पीले सूट में बेहद खूबसूरत दिखीं हिना खान, खजूर नोश फरमाते हुए फैंस को कहा ‘रमजान मुबारक’
बिग बॉस: जब कैप्टेंसी टास्क के लिए 41 घंटों तक डिब्बे में बंद थे काम्या-संग्राम

तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ (Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah) फैंस बीते कई सालों से दयाबेन (Dayaben) का इंतजार कर रहे हैं. कॉमेडी शो में दयाबेन का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस दिशा वकानी (Disha Vakani) काफी लंबे समय से शो से बाहर हैं. लेकिन अब भी उनकी वापसी के कयास लगाए जाते हैं. वहीं अब ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ के मेकर्स ने शो में ग्लैमर का तड़का लगाने का फैसला कर लिया है.

शो के प्रोड्यूसर असित मोदी इस शो में अब नयापन लाने के लिए नई एंट्री का विचार कर रहे हैं. प्रोड्यूसर असित मोदी शो में मसाला कंटेंट बढ़ाने को लेकर नया कदम उठाया है. वह इसके लिए एक नई एक्ट्रेस को शो में लाने वाले हैं. ‘परमावतार श्रीकृष्ण’ से पहचान पाने वाली एक्ट्रेस सोनी पटेल अब ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में एंट्री करने वाली हैं.

खबरों के अनुसार इस नई एक्ट्रेस की एंट्री होते ही इस शो में एक रोमांचक ट्विस्ट भी आने वाला है. इस तरह से देखा जाए तो ‘तारक मेहता. शो में सोनी पटेल की एंट्री पक्का दर्शकों को नया मसालेदार मनोरंजन देने वाली हैं.

इस नए किरदार के बारे में बात करें तो इस वक्त अगले एपिसोड्स का ताना बाना ‘कालाबाजारी’ को लेकर तैयार किया जा रहा है. ऐसे में असित मोदी शो नई एक्ट्रेस को शो पर लाने वाले हैं. तो ऐसा भी हो सकता है कि यह एक्ट्रेस पोपटलाल की पत्नी बनकर एंट्री ले. या फिर यह भी हो सकता है कि यह कोई व्यापारी बनकर सामने आए.