अब सिंगर सुनिधि चौहान ने शो को लेकर किया खुलासा, बोलीं-TRP के लिए कंटेस्टेंट्स की झूठी तारीफ करवाते हैं मेकर्स

HomeTelevision

अब सिंगर सुनिधि चौहान ने शो को लेकर किया खुलासा, बोलीं-TRP के लिए कंटेस्टेंट्स की झूठी तारीफ करवाते हैं मेकर्स

सिंगिंग रियलिटी टीवी शो 'इंडियन आइडल 12' को पिछले कुछ दिनों से काफी आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है। इस बीच अब शो की पांचवें और छठे सीजन की जज रह चुक

The Kapil Sharma Show: इंतजार खत्म! इस महीने से अपनी कॉमेडी टीम संग लौट रहे हैं कपिल शर्मा
Bigg Boss 13 03Dec बिगबॉस में नया ट्विस्ट रश्मि के बदले मिजाज
Imlie: आदित्य को भुलाकर दूसरी शादी रचाएगी मालिनी, इमली की सौतन बनते ही जिंदगी में आगे बढ़ाएगी अपने कदम

सिंगिंग रियलिटी टीवी शो ‘इंडियन आइडल 12’ को पिछले कुछ दिनों से काफी आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है। इस बीच अब शो की पांचवें और छठे सीजन की जज रह चुकी सिंगर सुनिधि चौहान ने भी हाल ही में शो को लेकर चौंकाने वाला खुलासा किया है। साथ ही सुनिधि ने यह भी बताया है कि उन्होंने यह शो जज करना क्यों छोड़ दिया था।

सुनिधि चौहान का कहना है कि मेकर्स ने उनसे कंटेस्टेंट की तारीफ करने के लिए कहा था। हालांकि, यह नहीं कहा गया था कि सबकी तारीफ करना है। लेकिन हां तारीफ करने के लिए कहा गया था। उन्होंने कहा कि वह ये सब नहीं कर सकीं जो मेकर्स चाहते थे और इसलिए उन्हें शो से अलग होना पड़ा था। सुनिधि ने यह बयान ‘इंडियन आइडल 12’ के एक एपिसोड को लेकर चल रहे विवाद पर दिया है।

सुनिधि ने आगे कहा, “हमने नेहा कक्कड़, हिमेश रेशमिया और विशाल ददलानी को कंटेस्टेंट्स को अब तक सही करते हुए नहीं सुना। उन्होंने सकारात्मक आलोचना के साथ जज करना तो छोड़ ही दिया है। हमें अमित कुमार के उस इंटरव्यू को नहीं भूलना चाहिए, जिसमें उन्होंने खुले तौर पर कहा था कि एपिसोड से पहले उन्हें निर्देश दिया गया था कि हर कंटेस्टेंट की तारीफ करनी है।”

सिंगर ने कहा, “मुझे ऐसा लगता है कि ये सब सिर्फ TRP और दर्शकों का ध्यान खींचने के लिए ही किया जाता है। शायद दर्शकों को बांधे रखने में ये काम कर जाता होगा, लेकिन इसकी वजह से कंटेस्टेंट्स का नुकसान होता है। उन्हें रातों-रात पहचान मिल जाती है और इससे उनके अच्छा प्रदर्शन करने की भूख भी कम हो जाती है।”

बीते दिनों सिंगर अमित कुमार ने आरोप लगाया था कि शो के प्रोड्यूसर्स ने उन्हें कंटेस्टेंट्स की तारीफ करने के लिए कहा था। हालांकि, उन्हें एपिसोड बिल्कुल पसंद नहीं आया था। दरअसल, अमित शो के एक स्पेशल एपिसोड पर बतौर गेस्ट पहुंचे थे। इस एपिसोड में उनके पिता किशोर कुमार को श्रद्धांजलि दी गई थी। अमित कुमार ने इस एपिसोड के बाद ही शो पर आरोप लगाए थे। उनके आरोप लगाने के बाद से ही शो को लेकर विवाद लगातार जारी है।