KBC: जानिए 50 लाख के सवाल का वो जवाब, जिस पर कंटेस्टेंट ने किया क्विट

HomeTelevision

KBC: जानिए 50 लाख के सवाल का वो जवाब, जिस पर कंटेस्टेंट ने किया क्विट

कौन बनेगा करोड़पति के बुधवार के एपिसोड की सदी के महानायक अमिताभ बच्चन ने मंगलवार की कंटेस्टेंट फरहत नाज के साथ शानदार शुरुआत की। फरहत ने 9वें सवाल (1

रात में शूटिंग कर रहे अमिताभ बच्चन का नहीं लग रहा दिल, जम्हाई लेते हुए शेयर की फोटो
Shweta Tiwari के आरोपों पर अब पति अभिनव कोहली ने दी प्रतिक्रिया, कहा- ‘ वो बेरहम, 2 रातों के लिए मुझे जेल में डाला
लीड एक्टर्स रूपाली गांगुली और सुधांशु पांडे के बीच हुआ जबरदस्त झगड़ा?

कौन बनेगा करोड़पति के बुधवार के एपिसोड की सदी के महानायक अमिताभ बच्चन ने मंगलवार की कंटेस्टेंट फरहत नाज के साथ शानदार शुरुआत की। फरहत ने 9वें सवाल (1 लाख 60 हजार) से खेल की शुरुआत की और काफी तेजी से उन्होंने खेल को आगे बढ़ाया। फरहत जहां श्योर होती थीं वहां वह तपाक से जवाब देतीं और जहां भी उन्हें डाउट होता वह तुरंत लाइफलाइन का इस्तेमाल करतीं।

हालांकि इस तरह से लाइफलाइन्स का इस्तेमाल करना उन्हें कहीं न कहीं भारी भी पड़ा। क्योंकि 25 लाख के सवाल तक पहुंचते-पहुंचते फरहत अपनी सभी लाइफलाइन गवां चुकी थीं। हालांकि बावजूद इसके रायबरेली उत्तर प्रदेश से आईं फरहत ने 50 लाख के सवाल का भी सामना किया।

क्या था सवाल?
50 लाख रुपये के लिए पूछा गया ये सवाल था- 1857 के विद्रोह के दौरान लखनऊ का नेतृत्व करने वाली बेगम हजरत महल का वास्तविक नाम क्या था? A.बीबी मुबारिका, B.मेहर-उन-निसा, C.सिकंदर जहां, D.मुहम्मदी खानुम. इस सवाल के जवाब पर फरहत आश्वस्त नहीं थीं। लिहाजा उन्होंने क्विट करने का फैसला किया। खेल छोड़ने से पहले उन्होंने ऑप्शन ए चुना था लेकिन सवाल का सही जवाब था ऑप्शन डी यानि मुहम्मदी खानुम।