Super Dancer से Shilpa Shetty की हुई छुट्टी, बॉलीवुड की सबसे ग्लैमरस स्टार ने छीना ताज

HomeTelevision

Super Dancer से Shilpa Shetty की हुई छुट्टी, बॉलीवुड की सबसे ग्लैमरस स्टार ने छीना ताज

टीवी रियलिटी डांस शो सुपर डांसर चैप्टर 4 (Super Dancer Chapter 4) को हाल में निर्माताओं ने दमन में रिलोकेट किया है। यहां से ही इस टीवी डांस रियलिटी शो

Indian Idol 12: कोरोना की वजह से अगले एपिसोड में नहीं दिखेंगी जज Neha Kakkar? यहां जानें मामले की पूरी सच्चाई
Bigg Boss 13 winner : सिद्धार्थ शुक्ला के जीतते ही भड़के ये सितारे
नहीं रुकेगी Saath Nibhaana Saathiya 2 की शूटिंग, मेकर्स ने

टीवी रियलिटी डांस शो सुपर डांसर चैप्टर 4 (Super Dancer Chapter 4) को हाल में निर्माताओं ने दमन में रिलोकेट किया है। यहां से ही इस टीवी डांस रियलिटी शो के आगे की शूटिंग होनी है। इस बीच इस टीवी रियलिटी शो से एक बड़ी जानकारी सामने आ रही है। रिपोर्ट्स की मानें तो इस टीवी रियलिटी शो में शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) की कुर्सी अदाकारा मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) ने छीन ली है। अब आगे के एपिसोड में छम्मा-छम्मा गर्ल जज की कुर्सी संभालती दिखाई देने वाली है।

बता दें कि कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के बीच इस टीवी रियलिटी शो से अदाकारा शिल्पा शेट्टी और निर्देशक अनुराग बसु ने ब्रेक ले लिया था। दोनों ने निजी कारणों की वजह से ये टीवी डांस रियलिटी शो छोड़ा। जिसके बाद रेमो डिसूजा और फराह खान ने इन दोनों की सत्ता संभाली और मुंबई में शूट हुए एपिसोड की शूटिंग की। अब जब टीवी शो की शूटिंग को दमन में शिफ्ट किया गया है तब फिल्म निर्देशक अनुराग बसु ने इसे ज्वाइन करने का फैसला किया है। जबकि अदाकारा शिल्पा शेट्टी अभी भी इस शो को कुछ दिनों और नहीं ज्वाइन करने वाली। जिसके बाद उनकी जगह अदाकारा मलाइका अरोड़ा को शो में बतौर जज ले लिया गया है।

इस बारे में बताते हुए टीवी शो के निर्माता रंजीत ठाकुर ने कहा, ‘शिल्पा शो को कुछ और एपिसोड्स तक जज नहीं कर पाएंगी। इसलिए हमने मलाइका अरोड़ा को चुना है। टेरेंस लुईस भी आने वाले एपिसोड्स के लिए शो का हिस्सा बनेंगे।’ फिल्म निर्माता ने दमन शूट के बारे में बताते हुए कहा, ‘पूरी टीम यहां है और हर किसी का टेस्ट लगातार हो रहा है। हम भी सारी सतर्कता बरत रहे हैं। यहां तक कि जब जज मुंबई से दमन की यात्रा करेंगे तो शूट शुरू होने से पहले उनका टेस्ट करवाया जाएगा। ये बेहद मुश्किल वक्त है। हम कम लोगों की मौजूदगी में शूट कर रहे हैं।’