अभिजीत भट्टाचार्य का खुलासा – अमित कुमार से हुई थी बात, बेवजह मामले को.

HomeTelevision

अभिजीत भट्टाचार्य का खुलासा – अमित कुमार से हुई थी बात, बेवजह मामले को.

रियलिटी शो इंडियन आइडल 12 (Indian Idol 12)में बीते एपिसोड में पहली बार दिग्गज सिंगर अभिजीत भट्टाचार्य (Abhijeet Bhattacharya )पहुंचे थे. इस एपिसोड को

Khatron Ke Khiladi 11 Contestants Final List Out: रोहित शेट्टी के इशारे पर नाचेंगे ये 12 कलाकार, केपटाउन में होगी शूटिंग
Taarak Mehata… में लगेगा ग्लैमर का तड़का, नई एंट्री देख भूल जाएंगे Disha Vakani
Govinda ने ‘खुला है मेरा पिंजरा आ मेरी मैना’ पर Nora Fatehi के साथ किया धमाकेदार डांस

रियलिटी शो इंडियन आइडल 12 (Indian Idol 12)में बीते एपिसोड में पहली बार दिग्गज सिंगर अभिजीत भट्टाचार्य (Abhijeet Bhattacharya )पहुंचे थे. इस एपिसोड को दर्शकों से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली थी. अभिजीत इस शो में उदित नारायण के साथ आये थे. इस एपिसोड की सफलता के बाद अब अभिजीत ने इस शो के कंटेस्टेंट को लेकर और हालिया विवाद पर खुलकर बात की. साथ ही उन्होंने यह भी कहा इस विवाद के बाद अमित कुमार से उनकी बात हुई थी.

अभिजीत भट्टाचार्य ने कहा, इस बात को जरूरत से ज्यादा तूल दे दिया गया.” उन्होंने कहा, कोई विवाद नहीं है. मैंने घटना के बाद अमित कुमार जी से बात की. सबसे पहले उन्होंने कैमरे पर इस तरह का कोई बयान नहीं दिया है. इसका न तो कोई ऑडियो है और न ही कोई वीडियो. लोगों ने भरोसा किया जो प्रिंट मीडिया ने उन्हें बताया. बिना किसी मतलब के इस बात को इतना बढ़ा दिया गया.

इंडियन आइडल 12 के कंटेस्टेंट्स की तारीफ करते हुए अभिजीत ने कहा, ”वे मुझे 90 के दशक में वापस ले गए. उन्हें हर वीकेंड कुछ नया पेश करना होता है. हर एपिसोड की एक अलग थीम, गाने होते हैं और उन्हें उसी के हिसाब से खुद को ढालना होता है. अलग-अलग शैलियों से संबंधित गाने गाते हैं. यह बहुत मुश्किल है.”

उन्होंने आगे कहा, ये लोग अपना टैलेंट दिखा रहे हैं और ऐसे में कंपीटीशन हो ही नहीं सकता. वे सभी अद्भुत सिंगर्स हैं. ऐसा लगता है कि एकसाथ 10 अमिताभ बच्चन खड़े कर दिये. क्या कंपीटीशन करोगे आप? आप शाहरुख खान, आमिर खान और सलमान खान के बीच कंपीटीशन कर सकते हो लेकिन अगर सब बच्चन साहब हैं तो क्या करोगे? हो ही नहीं पाएगा.