Sunny Deol के बेटे करण देओल के हाथ लगी अजय देवगन की ये फिल्म, चाचा के साथ आएंगे नज़र, बोले- सपना लग रहा है

HomeCinema

Sunny Deol के बेटे करण देओल के हाथ लगी अजय देवगन की ये फिल्म, चाचा के साथ आएंगे नज़र, बोले- सपना लग रहा है

सनी देओल (Sunny Deol) के बेटे करण देओल (Karan Deol) इन दिनों काफी खुश हैं क्योंकि उन्हें अजय देवगन द्वारा निर्मित और देवेन मुंजाल द्वारा निर्देशित आगा

इरफान खान को याद कर फिर भावुक हुईं पत्नी सुतापा Irrfan khan’s spouse Sutapa sikdar ask an query to late Actor
अक्षय खन्ना को हरदम रहेगा इन सीरीज को ठुकराने का पछतावा, अगले महीने होगा डेब्यू
लेकसिटी में हंसिका मोटवानी:भाई की डेस्टिनेशन वेडिंग में शामिल होने उदयपुर पहुंचीं एक्ट्रेस, पिंक ड्रेस में डांस करती नजर आईं

सनी देओल (Sunny Deol) के बेटे करण देओल (Karan Deol) इन दिनों काफी खुश हैं क्योंकि उन्हें अजय देवगन द्वारा निर्मित और देवेन मुंजाल द्वारा निर्देशित आगामी फिल्म ‘वेले’ में अपने चाचा अभय देओल के साथ काम करने का सुनहरा मौका मिला है. करण को लगता है कि यह सपना सच होने का मौका है जिसे वह जीवन भर संजो कर रखेंगे. वह अपने चाचा अभय के साथ काम करने के लिए उत्सुक है, जिसे वह प्यार से ‘डिंपी चाचा’ कहते हैं.

उन्होंने कहा, “मैं ‘डिंपी चाचा’ (चाचा) को हमेशा मेरी पीठ थपथपाने के लिए धन्यवाद देना चाहता हूं. वह हमेशा मेरे लिए प्रेरणा रहे हैं और उनके साथ काम करना कुछ ऐसा है जिसे मैं हमेशा संजो कर रखूंगा.

यह फिल्म तेलुगु क्राइम कॉमेडी ‘ब्रोचेवरेवरुरा’ की रीमेक है. काफी समय से पर्दे से दूर रहे अभय देओल करण देओल के साथ स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे. ‘पल पल दिल के पास’ में काम करने वाले अभिनेता ने आगे कहा कि वह अपनी अगली परियोजना के लिए बेहद रोमांचित हैं.