Anupama को धक्के मारकर किया जाएगा बेघर! पूरा होगा काव्या का सपना

HomeTelevision

Anupama को धक्के मारकर किया जाएगा बेघर! पूरा होगा काव्या का सपना

रुपाली गांगुली (Rupali Ganguly), मदालसा शर्मा (Madalsa Sharma) और सुधांशु पांडे (Sudhanshu Pandey) स्टारर फेमस टीवी सीरियल 'अनुपमा' (Anupama) में अब न

‘अनुपमां’ का दबदबा कायम, जानिए टॉप 5 में किन शोज ने इस बार मारी बाजी?
Dance Deewane 3 के जज धर्मेश हुए कोरोना वायरस का शिकार, माधुरी दीक्षित की रिपोर्ट आई नेगेटिव
Bigg Boss 13 जानिये 6 नवम्बर का पूरा हाईलाईट एक साथ

रुपाली गांगुली (Rupali Ganguly), मदालसा शर्मा (Madalsa Sharma) और सुधांशु पांडे (Sudhanshu Pandey) स्टारर फेमस टीवी सीरियल ‘अनुपमा’ (Anupama) में अब नए ट्विस्ट आने वाले हैं. अनुपमा के घर में ड्रामा न हो क्या ऐसा हो सकता है? अनुपमा की जिंदगी में नई परेशानियों का दौर शुरु हुआ ही था की अब एक और बड़ी मुसीबत आ गई है. अनुपमा को शाह हाउस से बाहर का रास्ता दिखाया जाने वाला है. अनुपमा के घर में ऐसा क्या हुआ कि अनुपमा को बेघर करने का फैसला लिया गया.

पाखी का नाटक खत्म होने का नाम ही नहीं ले रहा है. अनुपमा ‘ (Anupama) पूरे मामले को शांत कराने की कोशिश करेगी, मगर पाखी कोई बात सुनने को राजी ही नहीं है. पारितोष भी इस सब के बीच घर छोड़कर जाना चाहता है. अनुपमा उसे समझाती है कि वो खुशी-खुशी घर से जाए. वहीं किंजल फिर से एक बार जाहिर करेगी कि वो घर से नहीं जाना चाहती. वो कहेगी कि वो परिवार के साथ ही रहना चाहती है.

किंजल की बात सुनकर पारितोष नाराज हो जाएगा और वहां से चला जाएगा. घर के सभी सदस्य अपने-अपने कमरे में चले जाएंगे. वनराज, अनुपमा और काव्या (Madalsa Sharma) के आगे हाथ जोड़कर कहेगा कि वो रोज-रोज के इस झगड़े को खत्म कर दे. अगली सुबह अनुपमा ‘ (Anupama) उठकर अपनी रोजाना की पूजा करती है. साथ ही पाखी के लिए भी प्राथना करती है कि वो अच्छे से कॉम्पिटिशन में डांस करे. काव्या खुद को बेहतर दिखाना चाहती है, इसलिए वो चाहती है कि पाखी कॉम्पिटिशन जीते. कॉम्पिटिशन से पहले काव्या पाखी को अनुपमा के खिलाफ एक बार फिर भड़काती है.

काव्या (Madalsa Sharma) पहले ही पाखी की जीत को लेकर ओवरकॉन्फीडेंट है. वो पाखी का मेकओवर करेगी. साथ ही सभी के सामने अनुपमा को चिढ़ाएगी भी. काव्या के सुर में पाखी भी सुर मिलाती नजर आएगी. वो भी अनुपमा ‘ (Anupama)  को पूरे परिवार के सामने जलील करेगी. इस बीच बापू जी एक चौकाने वाला फैसला लेंगे. बापू जी का फैसला सभी को चौंका देगा. बापू जी अनुपमा को घर से बाहर का रास्ता दिखाएंगे. अनुपमा इस मुसीबत से कैसे निपटेगी. वहीं काव्या और वनराज का रिएक्शन भी हैरान करने वाला होगा