दुखद:’फरेब’ और ‘मेहंदी’ जैसी फिल्मों के एक्टर रहे फराज खान का 46 साल की उम्र में निधन, सलमान ने चुकाए थे मेडिकल बिल

HomeCinema

दुखद:’फरेब’ और ‘मेहंदी’ जैसी फिल्मों के एक्टर रहे फराज खान का 46 साल की उम्र में निधन, सलमान ने चुकाए थे मेडिकल बिल

90 के दशक में 'फरेब' और 'मेहंदी' जैसी फिल्मों के एक्टर रहे फराज खान का 46 साल की उम्र में निधन हो गया है। वह पिछले काफी समय से बीमार चल रहे थे। उनके ब

सोनू निगम के सपोर्ट में उतरे ट्विटर फैंस, भूषण कुमार को एक्सपोज करने की दी थी धमकी twitter development Sonu Nigam on T-series Bhushan kumar days after calling music mafia in bollywood
तापसी पन्नू ने एक अनजान बुजुर्ग महिला के लिए किया कुछ ऐसा, हो रही है खूब तारीफ
27 years of Anjaam: माधुरी दीक्षित ने शाहरुख संग साझा की तस्वीर, ‘चने के खेत’ गाने से मचाया था हंगामा

90 के दशक में ‘फरेब’ और ‘मेहंदी’ जैसी फिल्मों के एक्टर रहे फराज खान का 46 साल की उम्र में निधन हो गया है। वह पिछले काफी समय से बीमार चल रहे थे। उनके ब्रेन में इंफेक्शन हो गया था। बेंगलुरु के विक्रम अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। पिछले काफी समय से उनकी हालत गंभीर बनी हुई थी और वो आईसीयू वार्ड में भर्ती थे। बुधवार को फराज जिंदगी की जंग हार गए और उनकी मौत हो गई।

पूजा भट्ट ने दी जानकारी
एक्ट्रेस पूजा भट्ट ने इस बात की जानकारी देते हुए ट्विटर पर लिखा, ‘भारी मन में मुझे यह बात बतानी पड़ रही है कि फराज खान अब हमेशा के लिए छोड़कर एक बेहतर जगह पर चले गए हैं। मैं उन सबका आभार जताना चाहती हूं जिन्होंने उस मुश्किल वक्त में उनकी मदद की और प्रार्थनाएं कीं जब उन्हें इसकी सबसे ज्यादा जरूरत थी। फराज के निधन से आए खालीपन को कभी कोई नहीं भर पाएगा।’