Roohi Box Office: दर्शकों को पसंद नहीं आया जाह्नवी कपूर का भूतिया अवतार, फिल्म ने चार दिनों में की सिर्फ इतनी कमाई

HomeCinema

Roohi Box Office: दर्शकों को पसंद नहीं आया जाह्नवी कपूर का भूतिया अवतार, फिल्म ने चार दिनों में की सिर्फ इतनी कमाई

Roohi Box Office: जाह्नवी कपूर, राजकुमार राव की फिल्म रुही इन दिनों सिनेमाघरों में लगी हुई है, बॉक्स ऑफिस पर ये फिल्म कुछ खास कमाई नहीं कर पा रही है.

15 साल की उम्र में Ayesha Takia बन गई थीं Brand Ambassador, लैदर जैकेट से करती हैं तौबा
सुशांत सिंह राजपूत के जाने का गम नहीं सह पाई एक और फैन, फांसी लगाकर की आत्महत्या
Godzilla vs. Kong: इंतज़ार ख़त्म! दुनियाभर में तहलका मचाने के बाद अमेज़न प्राइम पर इस तारीख़ को होगी रिलीज़

Roohi Box Office: जाह्नवी कपूर, राजकुमार राव की फिल्म रुही इन दिनों सिनेमाघरों में लगी हुई है, बॉक्स ऑफिस पर ये फिल्म कुछ खास कमाई नहीं कर पा रही है. जानिए चार दिनों का कलेक्शन कितना है.

लॉकडाउन के बाद सिनेमाघरों में फिल्में रिलीज होनी शुरु हो गई है. जाह्नवी कपूर और राजकुमार राव की फिल्म इसी महीने बॉक्स ऑफिस पर उतरी है. इस फिल्म ने चार दिनों में 12.58 करोड़ की कमाई की है.

11 मार्च को रिलीज हुई इस फिल्म को 3 करोड़ की ओपेनिंग मिली. दूसरे दिन इसने 2.25 करोड़ की कमाई की. तीसरे दिन फिल्म की कमाई के आंकड़े बढ़े और इसने 3.42 कमा लिए. चौथे दिन रविवार को इसने 3.45 करोड़ की कमाई की. कुल मिलाकर चार दिनों में ये फिल्म 12.58 करोड़ कमा चुकी है.

आपको बता दें कि ये फिल्म 2000 स्क्रीन्स पर रिलीज हुई है. ये एक हॉरर -कॉमेडी फिल्म है. इसे हार्दिक मेहता ने डायरेक्ट किया है. इसमें जान्हवी कपूर, राजकुमार राव के अलावा वरूण शर्मा भी अहम किरदार में हैं.

2018 में हॉरर कॉमेडी स्त्री को काफी पसंद किया गया. इसमें श्रद्धा कपूर, राजकुमार राव और पंकज त्रिपाठी मुख्य भूमिका में थे. फिल्म हिट हुई थी. स्त्री को मैडॉक फिल्म ने प्रोड्यूस किया था. स्त्री की सफलता के बाद एक बार फिर मैडॉक फिल्म्स ने रुही की घोषणा की. रुही को मिक्स रिव्यूज मिले हैं.