अभिषेक बच्चन की फिल्म The Big Bull का टीजर हुआ रिलीज, सबसे बड़े घोटाले की कहानी

HomeCinema

अभिषेक बच्चन की फिल्म The Big Bull का टीजर हुआ रिलीज, सबसे बड़े घोटाले की कहानी

इन दिनों बॉलीवुड की कई बड़ी फिल्मों को लेकर जबरदस्त चर्चाएं हैं, वहीं इस बीच अभिषेक बच्चन की आने वाली फिल्म 'द बिग बुल' जबरदस्त सुर्खियों में आ गई है।

क्या सुशांत सिंह राजपूत की सुसाइड थी एक साजिश? फैंस ने की CBI जांच की मांग followers demand CBI Enquiry For Sushant twitter pattern Sushant Singh Rajput suicide case
सुशांत सिंह राजपूत को दीपिका पादुकोण ने कहा नंबर 1, धड़ल्ले से वायरल हुआ ये VIDEO
सुशांत की मौत के बाद भेदभाव पर अभय देओल का बड़ा बयान, अवॉर्ड फंक्शन को बताया फैमिली अवॉर्ड- खुलासा Abhay Deol submit on bollywood awards Hypocrisy Reveals how movie business Bias

इन दिनों बॉलीवुड की कई बड़ी फिल्मों को लेकर जबरदस्त चर्चाएं हैं, वहीं इस बीच अभिषेक बच्चन की आने वाली फिल्म ‘द बिग बुल’ जबरदस्त सुर्खियों में आ गई है। मंगलवार यानी 16 अप्रैल को इस फिल्म का धमाकेदार टीजर रिलीज हो गया है। जिसमें 1987 की मुंबई में हुए सबसे बड़े घोटाले की कहानी बताई जा रही है। इस टीजर में फिल्म के कुछ पावरफुल सीन्स की झलक दिखाई गई है, जिसमें लीड किरदार के बारे में हिंट मिल रही हैं। वहीं टीजर रिलीज के साथ-साथ फिल्म द बिग बुल’ के ट्रेलर और इसकी रिलीज डेट से जुड़ी जानकारी भी साझा की गई है।

अभिषेक बच्चन ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर ‘द बिग बुल’ का टीजर शेयर किया है। इस टीजर में अभिषेक बच्चन की झलकियां ही देखने को मिली हैं। हालांकि, फिल्म में उनका कोई डायलॉग सुनने को नहीं मिला है। फिल्म के कुछ सीन्स दिखाई दे रहे हैं और बैकग्राउंड में अभिनेता अजय देवगन का वॉयस ओवर सुनाई दे रहा है। वो कहते नजर आ रहे हैं- ‘छोटे घरों में पैदा होने वालों को अक्सर बड़े सपने देखने से मना कर देती है दुनिया। इसीलिए उसने अपनी नई दुनिया खड़ी कर दी, द बिग बुल, सबसे बड़ा स्कैम’। यहां देखें ‘द बिग बुल’ का टीजर-

वहीं इस टीजर को शेयर करते हुए लिखा गया है- ‘पेश है ‘द बिग बुल’… सबसे बड़ा स्कैम!!! ट्रेलर आउट हो रहा है 19 मार्च को #TheBigBull रिलीज हो रही है 8 अप्रैल को’। बता दें कि ये फिल्म ओटीटी प्लैटफॉर्म पर रिलीज हो रही है। इस फिल्म को 8 अप्रैल को डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज किया जाएगा।