Ranveer Singh एक बार फिर दिखे अतरंगी अवतार में, फैन्स दे रहे जमकर रिएक्शन

HomeFashion

Ranveer Singh एक बार फिर दिखे अतरंगी अवतार में, फैन्स दे रहे जमकर रिएक्शन

बॉलीवुड इंडस्ट्री में एक्टर रणवीर सिंह अपने खास अभिनय के साथ अपने अतरंगी अंदाज के लिए भी काफी जाने जाते हैं। अभी हाल ही में उन्होंने सोशल मीडिया पर अप

सुहाना खान ने अपनी ग्लैमरस फोटोज से फिर बढ़ाया इंटरनेट का पारा, अदाओं से की सबकी छुट्टी
Too Bored for the Weekend? Try Spicing up Your Weekend with These Activities
Ankita Lokhande ने डीपनेक गाउन में दिए ऐसे पोज, PHOTOS देख लोगों के उड़े होश

बॉलीवुड इंडस्ट्री में एक्टर रणवीर सिंह अपने खास अभिनय के साथ अपने अतरंगी अंदाज के लिए भी काफी जाने जाते हैं। अभी हाल ही में उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी कई तस्वीरे शेयर की हैं। जिसे देख फैंस जमकर रिएक्शन दे रहे हैं।

जहां एक ओर रणवीर सिंह अपने अभिनय से लोगों को खुश कर देते हैं, वहीं दूसरी तरफ उनकी तस्वीरें फैंस को कमेंट करने पर मजबूर कर देती हैं। वे अक्सर सबसे हटकर नजर आते है। उनके इसी लुक को देख फैंस भी हैरान हो जाते हैं। सोशल मीडिया पर रणवीर सिंह अपने अनोखे फोटोशूट को लेकर चर्चा में बने रहते हैं।

सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही तस्वीर बप्पी लहिरी जैसे स्टाइल में नजर आ रहे हैं। लंबे लंबे बालों, के साथ शाइनी ट्रैक सूट, और गले में गोल्ड की चैन आंखों पर चश्मा, सिर पर हैट और हाथों में हैंड बैग देख यूजर्स भी इस लिक को देख हैरान हो रहे हैं।

बता दें कि रणवीर की इस तस्वीर को ना केवल फैंस रिएक्शन दे रहे है बल्कि बॉलीवुड की कई बड़ी हस्तियां भी जिनमे से एक्ट्रेस आलिया भट्ट, अर्जुन कपूर, टाइगर श्रॉफ तक के कमेंट उनके लिए आ रहे है।