Ram Setu: ‘इस तरह नुसरत भरूचा लंच बॉक्‍स के सेट पर पहुंचीं’, देखें अक्षय कुमार का मजेदार पोस्ट

HomeCinema

Ram Setu: ‘इस तरह नुसरत भरूचा लंच बॉक्‍स के सेट पर पहुंचीं’, देखें अक्षय कुमार का मजेदार पोस्ट

बॉलीवुड के खिलाड़ी अभिनेता अक्षय कुमार ने हाल ही में फिल्म राम सेतु का शूट शुरू किया है। इस फिल्म में अक्षय कुमार के साथ जैकलीन फर्नांडिस और नुसरत भरू

मिर की ‘लाल सिंह चड्ढा’ से भिड़ेगी अल्लू अर्जुन की ‘पुष्पा’, क्या है इस क्लैश का पूरा गणित?
निम्मी ने निधन से बॉलीवुड में शोक की लहर,
Unique:”फिल्मों से ज्यादा म्यूजिक इंडस्ट्री का माहौल खतरनाक, नहीं मिलता सम्मान” – मोनाली ठाकुर Unique singer monali thakur on nepotism in music business and mafiagang

बॉलीवुड के खिलाड़ी अभिनेता अक्षय कुमार ने हाल ही में फिल्म राम सेतु का शूट शुरू किया है। इस फिल्म में अक्षय कुमार के साथ जैकलीन फर्नांडिस और नुसरत भरूचा नजर आएंगे। बीते कुछ दिनों में अक्षय कुमार फिल्म से जुड़े कुछ पोस्ट भी कर चुके हैं। ऐसे में अब अक्षय कुमार ने नुसरत को लेकर एक मजेदार पोस्ट किया है।

दरअसल अक्षय कुमार ने नुसरत की एक फोटो अपने सोशल मीडिया पर शेयर की। तस्वीर में नुसरत के साथ दो बड़े टिफिन नजर आ रहे हैं। नुसरत की इस फोटो को शेयर करते हुए अक्षय ने कैप्शन में लिखा, ‘इस तरह नुसरत भरूचा लंच बॉक्‍स के सेट पर पहुंचीं, सॉरी मेरा मतलब है कि राम सेतु के शूटिंग सेट पर पहुंची।’ अक्षय के इस पोस्ट को फैन्स काफी पसंद कर रहे हैं।

नुसरत भरूचा ने भी इस ही तस्वीर को अपने सोशल मीडिया पर भी शेयर किया और एक मजेदार कैप्शन लिखा। नुसरत ने इंस्टाग्राम पर अपनी तस्वीर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, ‘इधर कुछ हेरा फेरी की है अक्षय सर ने।’ नुसरत के भी पोस्ट को फैन्स खूब पसंद कर रहे हैं। वैसे बात नुसरत के लुक्स की करें तो साड़ी में वो बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं।

गौरतलब है कि अक्षय कुमार के पास हाल फिलहाल में कई प्रोजेक्ट्स हैं। एक ओर जहां अक्षय, फिल्म राम सेतु के शूट में बिजी हैं तो दूसरी ओर वो फिल्म अतरंगी रे का शूट पूरा कर चुके हैं। अतरंगी रे में उनके साथ सारा अली खान और धनुष नजर आएंगे। इसके अलावा अक्षय की सूर्यवंशी भी रिलीज के लिए तैयार है। इन सभी फिल्मों के साथ ही अक्षय कुमार के पास पृथ्वीराज, बच्चन पांडे, रक्षाबंधन और बेल बॉटम भी है।