Raksha Bandhan में अक्षय कुमार के साथ नजर आएंगी भूमि पेडनेकर, सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर दी जानकारी

HomeCinema

Raksha Bandhan में अक्षय कुमार के साथ नजर आएंगी भूमि पेडनेकर, सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर दी जानकारी

अभिनेता अक्षय कुमार आपनी आगामी फिल्मों को लेकर काफी चर्चा में हैं। इस साल वो एक के बाद एक कई फिल्मों में नजर आने वाले हैं। अब उनकी बहुचर्चित फिल्म रक्

Roohi Box Office: दर्शकों को पसंद नहीं आया जाह्नवी कपूर का भूतिया अवतार, फिल्म ने चार दिनों में की सिर्फ इतनी कमाई
Taapsee Pannu ने अपनी बहन Shagun के साथ की फोटो शेयर, लिखी दिल की बात
आयु्ष्मान खुराना का बड़ा खुलासा, करण जौहर की कंपनी ने किया था रिजेक्ट | Viral: Ayushmann Khurrana uncovered Karan Johar’s Dharma Manufacturing rejected him as an outsider

अभिनेता अक्षय कुमार आपनी आगामी फिल्मों को लेकर काफी चर्चा में हैं। इस साल वो एक के बाद एक कई फिल्मों में नजर आने वाले हैं। अब उनकी बहुचर्चित फिल्म रक्षा बंधन में उनके अभिनेत्री भूमि पेडनेकर नजर आने वाली हैं। इसकी जानकारी अभिनेता ने अपने इंस्टाग्राम पर फिल्म निर्देशन आनंद एल राय और एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर के साथ एक तस्वीर शेयर कर दी है।

फोटो में तीन के ऊंचाई वाली जगह पर बैठकर हंसते हुए नजर आ रहे हैं। इस फोटो को इंस्टाग्राम पर शेयर कर अक्षय कुमार ने कैप्शन लिखा, ‘जब आप खुश होते हैं, तो ये दिखाता है कि वास्तव में हम हैं… रक्षा बंधन में भूमि पेडनेकर को रखने के लिए बेहद खुश हैं।

वहीं एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर ने अपने इंस्टाग्राम पर इसी तस्वीर को शेयर कर लिखा, ‘एक बहुत ही खास फिल्म और एक बहुत ही खास रीयूनियन। मैं अपने दो पसंदीदा क्रिएटिव पावर हाउस और इंसानों के साथ फर से काम करने को लेकर बेहद उत्साहित हूं। इस विशेष दिल को छू लेने वाली कहानी का हिस्सा बनाने के लिए मैं आभारी हूं।’

इससे पहले इंस्टाग्राम पर फिल्म रक्षा बंधन के सेट की एक तस्वीर शेयर की थी, फोटो में अभिनेता अक्षय कुमार निर्देशक आनंद एल राय के साथ एक रेलवे प्लेटफॉर्म पर बैठकर हाथों में कुछ पेज लिए पढ़ते हुए नजर आ रहे थे।

आपको बता दें कि अक्षय कुमार अभिनीयत ये फिल्म आनंद एल राय द्वारा निर्देशत है। फिल्म का निर्माण केप ऑफ गुड फिल्म्स के साथ कलर येलो प्रोडक्शन हाउस के बैनर तैल किया जा रहा है। इस फिल्म की घोषणा अभिनेता ने पिछले साल अगस्त में एक पोस्टर शेयर कर की थी।

बात अगर उनके वर्कफ्रंट की करें तो अभिनेता इस साल कई फिल्म में नजर आने वाले हैं। अक्षय कुमार जल्द ही रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी फिल्म सूर्यवंशी में नजर आने वाले हैं। इसके अलावा वो फिल्म ‘बेल बॉटम’, ‘राम सेतु’, ‘बच्चन पांडे’, ‘पृथ्वीराज’ में नजरर आने वाले हैं।