सुशांत सिंह पर बन रही फिल्मों पर रोक लगाने वाली याचिका खारिज, एक्टर के पिता पहुंचे थे दिल्ली हाईकोर्ट

HomeNews

सुशांत सिंह पर बन रही फिल्मों पर रोक लगाने वाली याचिका खारिज, एक्टर के पिता पहुंचे थे दिल्ली हाईकोर्ट

दिल्ली हाईकोर्ट दिवगंत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के पिता की आज उस याचिका को खारिज कर दिया है जिसमें सुशांत पर आधारित फिल्मों पर रोक लगाने की मांग की

Pati Patni Aur Woh ने 4 दिन में की इतनी कमाई
कंगना रनौत को सुलतान छोड़ने पर मिली धमकी, सुशांत के साथ भी यही हुआ | Yashraj Movies threatened Sushant Singh Rajput and Kangana Ranaut
गोविंदा-नीलम का 20 साल इंतजार हुआ खत्म, दिलाई पहले प्यार की याद

दिल्ली हाईकोर्ट दिवगंत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के पिता की आज उस याचिका को खारिज कर दिया है जिसमें सुशांत पर आधारित फिल्मों पर रोक लगाने की मांग की गई खी.

ये याचिका सुशांत सिंह के पिता ने दायर की थी. उनकी मांग थी कि उनके बेटे के नाम का इस्तेमाल करके जो लोग फिल्में बना रहे हैं उन पर रोक लगाई जाए.

इस याचिका में सुशांत के पिता कृष्ण किशोर सिंह ने सुशांत की लाइफ पर बन रही फिल्म, या किसी भी फिल्म में उनके बेटे के नाम और उससे मिलते – जुलते पात्रों का इस्तेमाल पर रोक लगाने की मांग की थी.

इसके साथ ही अपनी याचिका में ‘न्याय: द जस्टिस’, ‘सुसाइड ऑर मर्डर : ए स्टार वाज लॉस्ट’, ‘शशांक’ और एक अनाम फिल्म जो सुशांत की लाइफ पर बन रही है. उसका भी जिक्र किया गया था.

आपको बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत 14 जून 2020 को मुंबई में स्थित अपने फ्लैट में मृत पाए गए थे. पुलिस ने अपनी जांच में इसे आत्महत्या का मामला बताया था. सुशांत की मौत के बाद उनके पिता ने एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती के पर सुशांत को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया था. औऱ उनके खिलाफ एफआईआर भी दर्ज करवाया था. वहीं कई दिनों तक रिया को इस मामले में जेल भी जाना पड़ा था. हालांकि बाद में ये केस सीबीआई को सौंप दिया गया था. और अब भी इस मामले में जांच की जा रही है.