Priyanka Chopra ने न्यूयॉर्क में खोला भारतीय रेस्टोरेंट, एक्ट्रेस ने दिया ये नाम, जानिए कब होगा शुरू

HomeLife Style

Priyanka Chopra ने न्यूयॉर्क में खोला भारतीय रेस्टोरेंट, एक्ट्रेस ने दिया ये नाम, जानिए कब होगा शुरू

जेएनएन। बॉलीवुड से हॉलीवुड तक नाम कमाने वाली अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा आए दिन सुर्खियों में रहती हैं। वह अपने फैंस को खास सरप्राइज भी देती रहती हैं। ए

Arjun Kapoor ने अपनी एक जैसी तस्वीरें शेयर कर पूछा अंतर, बहन Janhvi ने दिया काफी मजेदार रिएक्शन
Sanjay Mishra बहुमुखी प्रतिभा के धनी,
इस ‘विलेन’ से बेहद प्यार करती हैं मुग्धा गोडसे, दोनों की उम्र में 14 साल का फासला

जेएनएन। बॉलीवुड से हॉलीवुड तक नाम कमाने वाली अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा आए दिन सुर्खियों में रहती हैं। वह अपने फैंस को खास सरप्राइज भी देती रहती हैं। एक बार फिर से प्रियंका चोपड़ा ने अपने सभी फैंस को खास सरप्राइज दिया है। अपने अभिनय के बाद उन्होंने भारतीय खाने को भी विदेश में मशहूर करने का फैसला किया है। यही वजह है जो प्रियंका चोपड़ा ने न्यूयॉर्क में भारतीय रेस्टोरेंट खोला है।

जी हां, इस बात की जानकारी अभिनेत्री ने खुद सोशल मीडिया के जरिए दी है। प्रियंका चोपड़ा सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहने वाली अभिनेत्रियों में से एक हैं। वह अपनी जिंदगी में क्या कर रही हैं और क्या करने वाली हैं, इन बात की जानकारी वह अपने फैंस को सोशल मीडिया के जरिए देती रहती हैं। प्रियंका चोपड़ा के भारतीय रेस्टोरेंट का नाम सोना (SONA) है। उन्होंने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर तीन तस्वीरें साझा की हैं।

इन तीन में से एक में प्रियंका चोपड़ा के रेस्टोरेंट का नाम नजर आ रहा है। जबकि बाकि तस्वीर में प्रियंका पति निक जोनस के साथ उद्घाटन पूजा करती दिखाई दे रही हैं। इन तस्वीरों को साझा करते हुए अभिनेत्री ने लंबा-चोपड़ा पोस्ट भी लिखा है और फैंस को सोना रेस्टोरेंट की जानकारी दी है। प्रियंका चोपड़ा ने अपने पोस्ट में लिखा, ‘मैं आपके सामने SONA को पेश करते हुए बहुत रोमांचित महसूस कर रही हूं। न्यूयॉर्क सिटी में एक नया रेस्टोरेंट जहां पर मैंने भारतीय खाने के लिए अपना प्यार उडेल दिया है’।