Pawandeep Rajan-Arunita Kanjilal के छक्के छुड़ाने के लिए Sawai Bhatt ने कसी कमर, Himesh Reshammiya के साथ जल्द रिलीज करेंगे पहला गाना

HomeTelevision

Pawandeep Rajan-Arunita Kanjilal के छक्के छुड़ाने के लिए Sawai Bhatt ने कसी कमर, Himesh Reshammiya के साथ जल्द रिलीज करेंगे पहला गाना

हाल ही में सिंगिंग रिएलिटी शो इंडियन आइडल 12 (Indian Idol 12) के जज हिमेश रेशमियाने शो के दो टैलेंटेड सिंगर्स पवनदीप राजन और अरुणिता कांजीलाल का पहला

एजाज संग रोमांस को लेकर चर्चा में पवित्रा, कभी एकसाथ 2 बॉयफ्रेंड को किया डेट
Bigg Boss 14: कविता कौशिक से फिर भिड़े अली गोनी, गुस्से में बोले- अब बताता हूं गुंडा कौन होता है
Jasmin Bhasin की शक्ल तक देखना नहीं चाहते Abhinav Shukla, Bigg Boss 14 कंटेस्टेंट ने किया चौंकाने वाला खुलासा

हाल ही में सिंगिंग रिएलिटी शो इंडियन आइडल 12 (Indian Idol 12) के जज हिमेश रेशमियाने शो के दो टैलेंटेड सिंगर्स पवनदीप राजन और अरुणिता कांजीलाल का पहला गाना रिलीज किया। ‘तेरे बगैर’ नाम के इस गाने को लोगों ने काफी पसंद किया और गाना हिट कैटिगरी में शामिल हो गया। अब हिमेश ने सीजन के कॉन्ट्रोवर्सियल सिंगर सवाई भाट के साथ भी गाना रिलीज करने का ऐलान कर दिया है। हिमेश रेशमिया ने बताया कि वे जल्द ही सवाई भाट के साथ एक नया गाना रिलीज करने जा रहे हैं।

गाने की रिकॉर्डिंग भी हो चुकी है। हिमेश ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट के जरिए इस बात की जानकारी दी। हिमेश ने लिखा, ‘हिमेश रेशमिया मेलॉडीज लेबल के तहत बनने वाले मेरे नए एल्बम हिमेश के दिल से का पहला गाना सवाई भाट गाएंगे। हाल ही में सवाई ने गाना रिकॉर्ड किया है। मैं जल्द ही इस गाने की रिलीज डेट का ऐलान करूंगा। भले ही ये गाना सवाई का डेब्यू गाना हो लेकिन सवाई ने इसे जबरदस्त अंदाज से गाया है। आप सभी को ये काफी पसंद आएगा। आपने तेरा सुरूर, तेरे बगैर को जो प्यार दिया है। उतना ही प्यार सवाई के इस गाने को भी दीजिए।’

माना जा रहा है कि सवाई का ये गाना अरुणिता के गाने को कड़ी टक्कर देगा। लोगों का कहना है कि सवाई केवल शो में ही नहीं बल्कि असली मैदान में भी पवनदीप-अरुणिता के छक्के छुड़ाने के लिए तैयार हैं। इस गाने की रिलीज डेट का ऐलान जल्द ही हो जाएगा। बात करें ‘अरुदीप’ के गाने की तो ‘तेरे बगैर’ गाने को 12 मिलियन से अधिक व्यूज मिल चुके हैं। अब देखना है कि सवाई भाट का नया गाना ‘अरुदीप’ के गाने का रिकॉर्ड तोड़ पाएगा या नहीं? वैसे आप इस गाने के लिए कितना एक्साइटेड हैं