Pawandeep Rajan पर लटकी एलिमिनेशन की तलवार, हाथ जोड़कर भगवान को याद करती नजर आईं Arunita Kanjilal

HomeTelevision

Pawandeep Rajan पर लटकी एलिमिनेशन की तलवार, हाथ जोड़कर भगवान को याद करती नजर आईं Arunita Kanjilal

टीवी दुनिया के लोकप्रिय सिंगिंग रिएलिटी शो इंडियन आइडल 12 (Indian Idol 12) में बीते हफ्ते काफी कुछ शॉकिंग हुआ। एलिमिनेशन के नाम पर शो से सीजन के टॉप क

Anupama का काव्या से होगा आर या पार का मुकाबला, वनराज के सामने होगी बड़ी चुनौती
Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin ने ‘इमली’ को किया रिप्लेस, टॉप 5 से बाहर हुए ये शो
Bigg Boss 13 Finale : घर में होगी चार नए सदस्यों की एंट्री, ये तीन घरवाले होंगे हैरान

टीवी दुनिया के लोकप्रिय सिंगिंग रिएलिटी शो इंडियन आइडल 12 (Indian Idol 12) में बीते हफ्ते काफी कुछ शॉकिंग हुआ। एलिमिनेशन के नाम पर शो से सीजन के टॉप कंटेस्टेंट सवाई भाट (Sawai Bhatt) को बाहर कर दिया गया। शो के होस्ट आदित्य नारायण (Aditya Narayan) ने जजों के स्कोर्स और जनता के वोट्स मिलाकर बॉटम 2 के नामों का ऐलान किया। इस ऐलान ने हर किसी को हैरान कर दिया। बॉटम 2 में वे कंटस्टेंट शामिल थे जो पावरप्ले नियम के दौरान सीजन के टॉप 2 कंटेस्टेंट्स थे।

आदित्य नारायण ने बॉटम 2 के लिए पवनदीप राजन (Pawandeep Rajan) और सवाई भाट के नामों की घोषणा की। इसके बाद सभी जज, कंटेस्टेंट्स और गेस्ट चौंक गए। खासकर पवनदीप का नाम बॉटम 2 में देखकर तो सोशल मीडिया पर हंगामा मच गया। इसके बाद दोनों को स्टेज पर बुलाया गया और आदित्य नारायण ने सवाई का सफर खत्म होने का ऐलान कर दिया। इसके बाद सवाई भाट टूटते दिखाई दिए। इस पूरी प्रक्रिया के दौरान सबसे हैरान करने वाले रिएक्शन अरुणिता कांजीलाल (Arunita Kanjilal) के थे। अपने खासमखास दोस्त पवनदीप राजन को बॉटम 2 में देख अरुणिता की सांसें ही अटक गईं।

पूरे एलिमिनेशन के दौरान कभी वे कांपती दिखाई दीं तो कभी अरुणिता भगवान से दुआ करती नजर आईं। यहां तक कि उनके चेहरे पर घबराहट साफ नजर आ रही थी। वे बार-बार हाथ से ही खुद को हवा करती नजर आईं। आखिर घबराहट हो भी क्यों ना? जिस कंटेस्टेंट्स की वजह से सोशल मीडिया पर उन्हें पहचान मिली है। वही बाहर होने के कगार पर खड़ा था। आखिरकार भगवान को की गई अरुणिता की दुआ काम कर गई और पवनदीप राजन सुरक्षित रहकर सीजन के टॉप 7 में शामिल हो गए।