फैशन नहीं मजबूरी में अमिताभ बच्चन को इस तरह पहननी पड़ी थी शर्ट, बताया शूट के पहले दिन का किस्सा

HomeCinema

फैशन नहीं मजबूरी में अमिताभ बच्चन को इस तरह पहननी पड़ी थी शर्ट, बताया शूट के पहले दिन का किस्सा

अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया पर सबसे सक्रिय रहने वाले अभिनेताओं में से एक हैं। इस बार उन्होंने अपनी एक फिल्म का पुराना किस्सा साझा किया है। अमिताभ बच्चन क

हाथ में वाइन की गिलास, मांग में सिंदूर और सुहाग का चूड़ा पहने पति संग दिखी काजल अग्रवाल
अभिषेक बच्चन की फिल्म The Big Bull का टीजर हुआ रिलीज, सबसे बड़े घोटाले की कहानी
सोनम कपूर, सुशांत की मौत के बाद फिर हुईं ट्रोल | Sonam Kapoor insensitive touch upon privilege amidst sushant singh rajput suicide debate

अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया पर सबसे सक्रिय रहने वाले अभिनेताओं में से एक हैं। इस बार उन्होंने अपनी एक फिल्म का पुराना किस्सा साझा किया है। अमिताभ बच्चन के जिस स्टाइल को लोगों ने फैशन समझ लिया था दरअसल वह तो मजबूरी में किया गया था। उस वक्त फैंस उनके इस लुक को कॉपी करते थे।

अमिताभ ने इंस्टाग्राम पर अपनी एक तस्वीर शयेर की है। तस्वीर शूटिंग के दौरान की है। अमिताभ ने नीले रंग की शर्ट और व्हाइट पैंट पहनी हुई है। शर्ट को उन्होंने आगे से बांधा हुआ है। यह स्टाइल उस वक्त खूब लोकप्रिय हुआ था अब उन्होंने इस तरह शर्ट बांधने के पीछे का किस्सा बताया है जो कि मजेदार भी है।

अमिताभ सेट पर पहुंचे थे उन्होंने शर्ट पहनी तो वह काफी लंबी थी जिसे उन्होंने यह स्टाइल दे दिया और यह हिट हुआ। अमिताभ लिखते हैं कि ‘वे दिन थे मेरे दोस्त. और गांठ बांधी हुई शर्ट.तो कहानी ये है कि पहला दिन शूट का था.शॉट तैयार.कैमरा रोल वगैरह.और पता चला कि शर्ट को बहुत लंबा बना दिया गया है.. घुटनों से पार.निर्देशक दूसरी शर्ट या अभिनेता को बदलने का इंतजार नहीं कर सकते थे। इसलिए इस पर एक गांठ बांध ली।‘ तो देखा आपने अमिताभ बच्चन का यह स्टाइल किस तरह लोकप्रिय हुआ था।

बता दें कि अमिताभ बच्चन जल्द ही ‘कौन बनेगा करोड़पति’ सीजन 13 होस्ट करने वाले हैं। शो के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया खत्म हो गई है।

फिल्मों की बात करें तो वह इन दिनों फिल्म ‘गुडबाय’ की शूटिंग कर रहे हैं। इसमें पहली बार पर्दे पर वह नीना गुप्ता के अपोजिट नजर आएंगे। इसके अलावा अमिताभ बच्चन की आने वाली फिल्म ‘चेहरे’, ‘ब्रह्मास्त्र’, ‘झुंड’ और हॉलीवुड फिल्म ‘द इंटर्न’ की रीमेक