Oscar चुराकर भागते दिखे Priyanka Chopra और Nick Jonas, फैंस को याद आया ‘शोले’ का डायलॉग

HomeCinema

Oscar चुराकर भागते दिखे Priyanka Chopra और Nick Jonas, फैंस को याद आया ‘शोले’ का डायलॉग

‘देसी’ से ग्लोबल स्टार बनीं प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ने ऊंची छलांग मारी है। प्रियंका चोपड़ा ने अपने पति निक जोनस (Nick Jonas) के साथ 93 वें ऑ

27 years of Anjaam: माधुरी दीक्षित ने शाहरुख संग साझा की तस्वीर, ‘चने के खेत’ गाने से मचाया था हंगामा
‘कपड़े उतारकर दिखाओ.कास्टिंग काउच पर ऐक्ट्रेस ईशा अग्रवाल ने किया सनसनीखेज खुलासा
Kader Khan Birth Anniversary: कादर खान की पूरी नहीं हो सकी यह तमन्ना, अमिताभ बच्चन से है कनेक्शन

‘देसी’ से ग्लोबल स्टार बनीं प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ने ऊंची छलांग मारी है। प्रियंका चोपड़ा ने अपने पति निक जोनस (Nick Jonas) के साथ 93 वें ऑस्कर नॉमिनेशन्स का ऐलान किया है। इस स्टार कपल की कई सारी तस्वीरें इस वक्त सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं जिसमें बॉलीवुड स्टार अपने पति निक जोनस के साथ अवॉर्ड फंक्शन की प्रक्रिया को निभाती दिख रही हैं। ये तस्वीरें आप नीचे देख सकते हैं।

एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर बीते दिन हुए इस इवेंट की कुछ दिलचस्प तस्वीरें शेयर की हैं। जो इस वक्त खूब पसंद की जा रही है।

इस दौरान एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस एक मजेदार तस्वीर में ऑस्कर चुराकर भागने की कोशिश करते दिख रहे हैं। प्रियंका और निक की इस तस्वीर पर फैंस मजेदार कमेंट्स कर रहे हैं। एक फैन को तो इसे देखते ही शोले का डायलॉग याद आ गया और कमेंट कर लिखा, ‘ये ऑस्कर मुझे दे दे ठाकुर।’