क्या हुआ जब सोनू सूद से फैन ने कर डाली शादी करवाने की अपील, एक्टर ने दिया ऐसा मजेदार जवाब.

HomeNews

क्या हुआ जब सोनू सूद से फैन ने कर डाली शादी करवाने की अपील, एक्टर ने दिया ऐसा मजेदार जवाब.

बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद ने सोशल मीडिया पर एक फैन की ट्वीट पर मजेदार जवाब दिया है. एक फैन ने सोनू सूद से अपनी शादी करवाने के लिए पूछा था. इस पर सोनू सूद

Amitabh Bachchan के बंगले की तोड़ी जाएगी दीवार, BMC ने भिजवाया था नोटिस
धोनी की बेटी जीवा के साथ सुशांत सिंह राजपूत और अंकिता लोखंडे की तस्वीर वायरल Sushant Singh Rajput and Ex girlfriend Ankita lokhande pic with dhoni daughter Ziva viral
Riddhima’s touching Father’s Day publish for Rishi Kapoor: ‘Typically I want so that you can come again however don’t need you to endure once more’ – bollywood

बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद ने सोशल मीडिया पर एक फैन की ट्वीट पर मजेदार जवाब दिया है. एक फैन ने सोनू सूद से अपनी शादी करवाने के लिए पूछा था. इस पर सोनू सूद ने जो जवाब दिया है वो जानकर आप एक बार फिर उनकी हाजिरजवाबी के कायल हो जाएंगे.

बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद ने लॉकडाउन के दौरान हजारों कामगारों और मजदूरों की मदद की. कोरोना वायरस महामारी के बीच उन्होने प्रवासी कामगारों और मजदूरों के लिए बसों की व्यवस्था, भोजन, रहने की व्यवस्था और एक राज्य से महिलाओं को हवाई जहाज के जरिए उनके घर तक पहुंचाने की व्यवस्था तक की. वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं.

लॉकडाउन के दौरान उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए ही लोगों की मदद की. अलग-अलग राज्यों और देश से लोगों ने सोनू सूद से सोशल मीडिया पर अपील की कि वह उनके मेडकिल बिल्स, उनकी पढ़ाई का खर्च और अन्य चीजों में मदद करें. लेकिन हाल में ही एक फैन ने सोनू सूद से ऐसी मदद मांगी कि एक्टर खुद भी हैरान हो गए. बता दें कि एक फैन ने सोनू से पूछा कि क्या वह उनकी शादी करवाने में मदद कर सकते हैं? इस पर सोनू ने बेहतरीन जवाब दिया है.

एक फैन ने अपने ट्वीट में लिखा,”आप शादी करवा देंगे क्या सर?” फैन ने इसके साथ ही विनती करने वाले इमोजी को भी एड किया. इस पर सोनू ने जवाब दिया,”क्यों नहीं..शादी के लिए मंत्र भी पढ़ दूंगा. बस लड़की ढूंढ़ने का कष्ट आप कर लें.”