Netflix Top 10: नेटफ्लिक्स की इन 10 फिल्मों और वेब सीरीज का चला जादू, जॉम्बी से लेकर हॉरर की धूम

HomeCinema

Netflix Top 10: नेटफ्लिक्स की इन 10 फिल्मों और वेब सीरीज का चला जादू, जॉम्बी से लेकर हॉरर की धूम

नेटफ्लिक्स ने अपने दूसरे क्वार्टर को लेकर आंकड़े रिलीज कर दिए हैं. इसके साथ ही नेटफ्लिक्स की दूसरे क्वार्टर की टॉप 10 सीरीज और फिल्मों की लिस्ट भी साम

कार्तिक आर्यन,अनन्या पाण्डेय और भूमि पेड़नेकर की अखियों से गोली मारे
सुशांत सिंह राजपूत के परिवार से मिलकर भावुक हुए भोजपुरी स्टार, नेपोटिज्म को लेकर कही ये बात bhojpuri Khesari lal yadav attain sushant singh rajput home meet famliy
These actors praising new launch of Amazon prime video title as Penguin

नेटफ्लिक्स ने अपने दूसरे क्वार्टर को लेकर आंकड़े रिलीज कर दिए हैं. इसके साथ ही नेटफ्लिक्स की दूसरे क्वार्टर की टॉप 10 सीरीज और फिल्मों की लिस्ट भी सामने आ गई है. नेटफ्लिक्स के 2021 के दूसरे क्वार्टर में कमाई में 19 फीसदी की इजजाफा हुआ है और यह 7.3 अरब डॉलर रहा है. यहीनहीं, नेटफ्लिक्स की पेड मेंबरशिप भी 20.9 करोड़ पर पहुंच चुकी है. हालांकि कोविड की वजह से मेंबरशिप की 2020 की अपेक्षा ग्रोथ थोड़ी धीमी रही है. लेकिन मजेदार टॉप 10 वेब सीरीज और फिल्मों की लिस्ट है. जिसें हॉरर, मिस्ट्री, सस्पेंस और जॉम्बी मसाला मौजूद है. आइए एक नजर डालते हैं नेटफ्लिक्स (Netflix Top 10 Web Series and Movies) की सबसे ज्यादा देखी गईं फिल्मों और वेब सीरीज पर.

  1. आर्मी ऑफ द डेड (Army of The Dead)
    इस जॉम्बी फिल्म को पहले 28 दिन में5 करोड़ मेंबर्स ने देखा. इसमें डेव बतिस्ता लीड रोल में हैं.
  2. फादरहुड (Fatherhood)
    केविन हार्ट की इस फिल्म को4 करोड़ मेंबर्स ने देखा है.
  3. स्वीट टूथ (Sweet Tooth)
    डीसी कॉमिक्स पर आधारित इस सीरीज को छह करोड़ मेंबर्स ने देखा.
  4. शैडो ऐंड बोन (Shadow and Bone)
    इस फैंटेसी सीरीज को5 करोड़ मेंबर्स ने देखा और पसंद भी किया.
  5. लुपिन (Lupin)
    इस फ्रांसीसी सीरीज का4 करोड़ मेंबर्स ने लुत्फ लिया.
  6. द मिचलेस् वर्सेज द मशीन्स (The Mitchells vs. The Machines)
    इस एनिमेटेड फिल्म को3 करोड़ सदस्यों ने देखा जो किसी एनिमेटेड सीरीज के लिए बहुत बड़ा आंकड़ा है.
  7. एलीट सीजन 4 (Elite Season 4)
    स्कूल में हुए कत्ल की इस गुत्थी का7 करोड़ सदस्यों ने मजा लिया
  8. हू किल्ड सारा? सीजन 2 (Who Killed Sara? Season 2)
    सारा के कत्ल का रहस्य सांसें रोक देने वाला है और इसे4 करोड़ मेंबर्स ने देखा है.
  9. द सर्कल (The Circle)
    इस सोशल एक्सपेरिमेंट रियलिटी प्रोग्राम को खूब पसंद किया गया और9 करोड़ सदस्यों ने देखा.
  10. द सन्स ऑफ सैम (The Sons of Sam)
    सच्चा अपराध आधारित डॉक्यु सीरीज को9 मेंबर्स ने देखा.