मंदाना करीमी ने प्रोड्यूसर पर लगाया शोषण का आरोप, कहा- ‘जबरदस्ती वैनिटी वैन के अंदर आ गए’

HomeCinema

मंदाना करीमी ने प्रोड्यूसर पर लगाया शोषण का आरोप, कहा- ‘जबरदस्ती वैनिटी वैन के अंदर आ गए’

एक्ट्रेस मंदाना करीमी (Mandana Karimi) इन दिनों अपनी मोस्ट अवेटेड फिल्म कोका कोला को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। दरअसल, मंदाना ने इस फिल्म के प्रो

चमन बहार फिल्म रिव्यू – नेटफ्लिक्स पर जीतेंद्र कुमार की फिल्म | Chaman bahaar movie evaluate Netflix Jitendra kumar, Ritika badiani
बॉलीवुड सितारों का कमबैक:शाहरुख खान, फरदीन खान से लेकर शिल्पा शेट्टी तक, 2021 में धमाकेदार कमबैक करने के लिए तैयार हैं ये पॉपुलर स्टार्स
कंगना रनौत से रानी मुखर्जी तक, एक्ट्रेसेज जिन्होंने अक्षय कुमार के साथ काम करने से किया था इनकार

एक्ट्रेस मंदाना करीमी (Mandana Karimi) इन दिनों अपनी मोस्ट अवेटेड फिल्म कोका कोला को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। दरअसल, मंदाना ने इस फिल्म के प्रोड्यूसर महेंद्र धारीवाल पर शोषण का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि वो पिछले एक साल से इस फिल्म के लिए मेहनत कर रही हैं, यह जानते हुए भी कि क्रू अनप्रोफेशनल है। प्रोड्यसूर ने मंदाना के आरोप को झूठा बताया और उल्टा मंदाना को अनप्रोफेशनल बताया। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार मंदाना ने दिवाली के एक दिन पहले की घटना का जिक्र करते हुए बताया कि उस रात जो हुआ और जैसे हुआ। उससे वह बहुत शॉक्ड हैं।

मंदाना ने बताया कि वह शूटिंग के आखिरी दो दिन लगातार जल्दी सेट पर आ जाती थीं और 13 नवंबर की रात प्रोड्यूसर ने उन्हें एक घंटे और रुकने को कहा और फिर मंदाना ने मना कर दिया। मंदाना फिर अपनी वैनिटी में चली गईं। मंदाना ने आरोप लगाया कि प्रोड्यूसर भी उनकी वैनिटी में जबरदस्ती घुस आए और उन पर चिल्लाने लगे फिर वहां मंदाना के साथ मौजूद स्टाइलिस्ट ने प्रोड्यूसर को वैनिटी से बाहर निकाला।

वहीं, प्रोड्यूसर ने मंदाना के अरोपों को झूठा बताते हुए कहा कि लॉकडाउन से पहले उन्होंने मंदाना को इस प्रोजेक्ट के लिए 7 लाख रुपये दिए थे और मंदाना ने डील साइन की थी, लेकिन लॉकडाउन के बाद जब शूटिंग फिर से शुरू हुई तो मंदाना ने दिल्ली में एक दिन के शूट के लिए 2 लाख रुपये मांगे। प्रोड्यूसर ने कहा कि हम तैयार भी हो गए और उन्हें पैसे दिए।