Lara Dutta को इंदिरा गांधी के रुप में पहचान नहीं पाए फैंस, सोशल मीडिया पर उठी नेशनल अवॉर्ड की मांग

HomeCinema

Lara Dutta को इंदिरा गांधी के रुप में पहचान नहीं पाए फैंस, सोशल मीडिया पर उठी नेशनल अवॉर्ड की मांग

अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘बेल बॉटम (Bell Bottom)’ का ट्रेलर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर छा गया है. जहां एक तरफ फैंस को ये ट्र

सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड केस: रिया चक्रवर्ती के खिलाफ कोर्ट में याचिका दर्ज | Sushant Singh Rajput demise: Criticism filed towards Rhea Chakraborty in Bihar courtroom
प्राची देसाई को ‘सेक्सिस्ट’ फिल्मों के ऑफर्स देते थे डायरेक्‍टर, बोलीं- नहीं मिला सम्मान
जब प्रियंका चोपड़ा को देखकर घबरा गई थीं इन हीरो की पत्नियां, की थी बायकॉट करने की कोशिश

अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘बेल बॉटम (Bell Bottom)’ का ट्रेलर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर छा गया है. जहां एक तरफ फैंस को ये ट्रेलर भा रहा है वहीं दूसरी तरफ लोग एक्ट्रेस लारा दत्ता (Lara Dutta) के ट्रांसफॉरमेशन ने लोगों को हैरान कर दिया है. दरअसल ट्रेलर में लारा (Lara Dutta)  को पहचान पाना मुश्किल हो गया है और फैंस लगातार उनके लुक को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा कर रहे हैं.

दरअसल, बेल बॉटम में लारा दत्ता (Lara Dutta) पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के लुक में नज़र आ रही हैं, इस रोल के लिए एक्ट्रेस का जो मेकअप और ट्रांस्फॉर्मेशन किया गया है वो काबिल-ए-तारीफ है औऱ उनके इस लुक को देखकर फैंस हैरान हैं.

बता दें कि इस रोल के लिए लारा ने प्रोस्थेटिक्स मेकअप का सहारा लिया है. सोशम मीडिया पर लारा और उनके मेकअप आर्टिस्ट की खूब सराहना की जा रही है.

लारा दत्ता का मेकअपन देखने के बाद सोशल मीडिया पर उनके मेकअप आर्टिस्ट की भी खूब सराहना की जा रही है. लोग तो मेकअप आर्टिस्ट को नेशनल अवॉर्ड देने तक देने की मांग कर रहे हैं. सोशल मीडिया पर लारा दत्ता की फोटो जबरदस्त ट्रेंड कर रही है.

कोरोना काल के बाद ‘बेल बॉटम’ पहली बिग बजट फिल्म होगी जो थिएटर में रिलीज होने वाली है, फिल्म को 3D में भी रिलीज किया जाएगा. ये फिल्म 19 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है.