Kundali Bhagya: आंख बंद करके जिस सबूत की तलाश कर रही है प्रीता वो हुआ सोशल मीडिया पर वायरल, देखते ही शर्लिन ने मारा ताना

HomeTelevision

Kundali Bhagya: आंख बंद करके जिस सबूत की तलाश कर रही है प्रीता वो हुआ सोशल मीडिया पर वायरल, देखते ही शर्लिन ने मारा ताना

Kundali Bhagya: Sherlyn takes a dig at the Luthra family, Show a proof for Preeta: सीरियल एकता कपूर के सुपरहिट सीरियल 'कुंडली भाग्य' (Kundali Bhagya)

Bigg Boss 15: Karan Johar के होस्ट बनते ही भयंकर ट्रोलिंग का शिकार हुए मेकर्स, भड़के फैंस दी शो बायकॉट करने की धमकी
जेठालाल के पीठ पीछे गोदाम में बाघा और बावरी कर रहे थे प्यार भरी बातें, फिर अचानक.
Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: खुल गया राज़, जानें कब हो रही है शो में दयाबेन की वापसी

Kundali Bhagya: Sherlyn takes a dig at the Luthra family, Show a proof for Preeta: सीरियल एकता कपूर के सुपरहिट सीरियल ‘कुंडली भाग्य’ (Kundali Bhagya) की प्रीता की जान इस समय मुश्किलों में घिर चुकी है। प्रीता (Shraddha Arya) चाहकर भी अपनी ननद कृतिका और पृथ्वी की शादी को रोक नहीं पा रही है। प्रीता ये बात जानती है कि पृथ्वी पहले किसी और से शादी कर चुका है। प्रीता को इस बात की जानकारी नहीं है कि पृथ्वी की पत्नी कौन है। कृतिका की शादी रोकने के लिए प्रीता अब पृथ्वी की पत्नी की तलाश कर रही है।

प्रीता पृथ्वी की पहली शादी का सबूत खोजने में जुटी हुई है ताकि वो अपने दुश्मन को हरा सके। अब तक भी प्रीता के हाथ कोई सबूत नहीं लगा है। वह बात अलग है कि सोशल मीडिया पर ये सबूत वायरल हो चुका है। जी हां सही सुना आपने…। कुछ समय पहले ही शर्लिन यानी रूही चतुर्वेदी ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर की है।

इस तस्वीर में शर्लिन और पृथ्वी शादी के मंडप में बैठे नजर आ रहे हैं। दूल्हा दुल्हन बने शर्लिन और पृथ्वी इस तस्वीर में खिलखिला कर हंस रहे हैं। शर्लिन और पृथ्वी की ये तस्वीर उनकी शादी की है। प्रीता को इसी तस्वीर की तलाश है जो कि शर्लिन ने सोशल मीडिया पर वायरल कर दी है। इसके साथ ही शर्लिन ने प्रीता की खिल्ली भी उड़ा डाली है।