Khatron Ke Khiladi 11 Contestants Final List Out: रोहित शेट्टी के इशारे पर नाचेंगे ये 12 कलाकार, केपटाउन में होगी शूटिंग

HomeTelevision

Khatron Ke Khiladi 11 Contestants Final List Out: रोहित शेट्टी के इशारे पर नाचेंगे ये 12 कलाकार, केपटाउन में होगी शूटिंग

टीवी के मशहूर रिएलिटी शो ‘खतरों के खिलाड़ी 11’ के कंटेस्टेंट्स की फाइनल लिस्ट हमारे हाथ लग चुकी है। जल्द ही रोहित शेट्टी के इस रिएलिटी शो की शूटिंग के

वापसी को तैयार दीपिका-रुबीना के शो, जानें कैसा रहा दूसरी पारी का सक्सेस रेट
स्टेज पर बेहोश हो जाएगी इमली, क्या बनने वाली है आदित्य के बच्चे की मां?
जेठालाल के पीठ पीछे गोदाम में बाघा और बावरी कर रहे थे प्यार भरी बातें, फिर अचानक.

टीवी के मशहूर रिएलिटी शो ‘खतरों के खिलाड़ी 11’ के कंटेस्टेंट्स की फाइनल लिस्ट हमारे हाथ लग चुकी है। जल्द ही रोहित शेट्टी के इस रिएलिटी शो की शूटिंग केपटाउन में होने वाली है। बॉलीवुड लाइफ की इस रिपोर्ट में जानिए आखिर कौन-कौन इस शो में हिस्सा लेने वाले हैं?

‘डीजे वाले बाबू’, ‘तेरा बज’ और प्रॉपर पटोला जैसे गानों को आवाज देने वाली आस्था गिल को भी आप रोहित शेट्टी के इशारों पर नाचते हुए देखने वाले हैं।

‘नच बलिए 9’ और ‘बिग बॉस 13’ के बाद अब विशाल आदित्य सिंह एक और रिएलिटी शो में हिस्सा लेने के लिए तैयार हैं। विशाल भी जल्द ही ‘खतरों के खिलाड़ी 11’ में नजर आएंगे।

‘बिग बॉस 14’ में हर एक टास्क में जी जान लगाने वाली निक्की तम्बोली भी इस स्टंट बेस्ड रिएलिटी शो में नजर आने वाली हैं। निक्की को इस शो में देखने की इच्छा फैंस पहले भी जता चुके थे।

‘बिग बॉस 5’ की रनर अप महक चहल काफी लम्बे समय से लाइमलाइट से गायब थी। अब महक जल्द ही आपकी टीवी स्क्रीन्स पर नजर आने वाली हैं।