बेलबॉटम का प्रमोशन करने के लिए कपिल शर्मा के पहले मेहमान बनेंगे अक्षय, सेट से आशीर्वाद लेते हुए सामने आई तस्वीर

HomeTelevision

बेलबॉटम का प्रमोशन करने के लिए कपिल शर्मा के पहले मेहमान बनेंगे अक्षय, सेट से आशीर्वाद लेते हुए सामने आई तस्वीर

सोनी टीवी का पॉपुलर द कपिल शर्मा शो जल्द ही नए सीजन के साथ वापसी कर रहा है। शो की शूटिंग भी शुरू की जा चुकी है जिसमें सबसे पहले पसंदीदा मेहमान में से

The Kapil Sharma Show की वापसी, पुरानी टीम के साथ नए अंदाज में दिखे Kapil Sharma, इस बेहतरीन कॉमेडियन की हुई शो में एंट्री
रात में शूटिंग कर रहे अमिताभ बच्चन का नहीं लग रहा दिल, जम्हाई लेते हुए शेयर की फोटो
Anupamaa Spoiler Alert: पाखी को ब्लैकमेल करेगी काव्या जाल में फंसेगी अनुपमा की बेटी

सोनी टीवी का पॉपुलर द कपिल शर्मा शो जल्द ही नए सीजन के साथ वापसी कर रहा है। शो की शूटिंग भी शुरू की जा चुकी है जिसमें सबसे पहले पसंदीदा मेहमान में से एक अक्षय कुमार पहले गेस्ट बनकर अपनी अपकमिंग फिल्म बेलबॉटम प्रमोट करेंगे। अक्षय हर साल कई फिल्मों में नजर आते हैं ऐसे में उनका शो में आना लगा रहता है। कपिल के साथ अक्षय भी दर्शकों को खूब हंसाते हैं।

कपिल शर्मा ने द कपिल शर्मा शो के सेट से अपनी और अक्षय कुमार की एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा है, सुप्रसिद्ध अभिनेता श्री अक्षय कुमार अपनी आगामी फिल्म बेलबॉटम के लिए आशीर्वाद लेते हुए।

खिलाड़ी कुमार अक्षय द कपिल शर्मा शो के पहले गेस्ट होंगे जो पहले ही एपिसोड में नजर आएंगे। इस बात को अक्की ने ट्वीट के जरिए इस खबर को कन्फर्म भी कर दिया है। कपिल ने हाल ही में अपकमिंग फिल्म बेलबॉटम का ट्रेलर शेयर करते हुए लिखा था, खूबसूरत ट्रेलर अक्षय पाजी। स्टार स्ट्रक मुबारक हो और मेरी दुआएं आपके और टीम के साथ हैं।

इसके जवाब में अक्षय ने लिखा, जैसे पता चला शओ पर आ रहा हूं, बेस्ट विश भेजी उसके लिए नहीं। मिलकर तेरी खबर लेता हूं। इसके जवाब में कपिल ने कहा, हाहाहा, लव यू पाजी।