Khatron Ke Khiladi 11: आज से शुरू हो रहा है खतरनाक स्टंट से भरपूर ये शो, जाने कहां देख पाएंगे आप

HomeTelevision

Khatron Ke Khiladi 11: आज से शुरू हो रहा है खतरनाक स्टंट से भरपूर ये शो, जाने कहां देख पाएंगे आप

'खतरों के खिलाड़ी 11' आज यानि शनिवार (17 जुलाई) से शुरू हो रहा है। शो को रात साढ़े 9 बजे आप कलर्स चैनल पर देख सकते हैं। बता दें कि केकेके 11 को आप हर

पाखी चलेगी गंदी चाल, अजिंक्य को सई के बेडरूम तक पहुंचने में करेगी मदद
Indian Idol 12: परफॉर्मेंस के बाद फिर ट्रोल हुए मोहम्मद दानिश और शनमुख प्रिया, यूजर्स ने बताया सबसे ‘बेसुरा’
सिलवासा में पूरी हुई Mohsin Khan और Shivangi Joshi के शो की शूटिंग, मुंबई के लिए रवाना हुई पूरी टीम

‘खतरों के खिलाड़ी 11’ आज यानि शनिवार (17 जुलाई) से शुरू हो रहा है। शो को रात साढ़े 9 बजे आप कलर्स चैनल पर देख सकते हैं। बता दें कि केकेके 11 को आप हर वीकेंड, यानि शनिवार और रविवार को रात साढ़े 9 बजे कलर्स पर देख सकेंगे। इसके साथ ही साथ इस शो को आप ऑनलाइन वूट ऐप पर भी देख सकते हैं।

 

साथ ही इस शो के कुछ प्रोमो वीडियो सामने आए जिसे देखकर फैन्स बेसब्री से इस शो का इंतजार कर रहे हैं। इन वीडियो में एक ओर जहां कंटेस्टेंट्स का एक्साइटमेंट देखने को मिल रहा है तो वहीं दूसरी ओर उनके डर और चीखने चिल्लाने के फुटेज भी देखने को मिल रहे हैं।

बता दें कि कोविड के चलते इस बार खतरों के खिलाड़ी 11 का शूट साउथ अफ्रीका के कैपटाउन में हुआ है। शो में इस बार 13 कंटेस्टेंट्स नजर आएंगे जिसमें श्वेता तिवारी, दिव्यांका त्रिपाठी, निक्की तंबोली, आस्था गिल, महक चहल, सना मकबूल, अभिनव शुक्ला सहित अन्य हैं। वहीं रोहित शेट्टी इस शो को सातवीं बार होस्ट कर रहे हैं।

शो के फाइनलिस्ट के नाम सामने आए हैं। राहुल वैद्य , वरुण सूद और विशाल आदित्य सिंह शो के फाइनलिस्ट हैं। हालांकि इसपर अभी तक कोई आधिकारिक एलान नहीं हुआ है। शो में लोगों के अभिनव शुक्ला से काफी उम्मीदें हैं।