Khatron Ke Khiladi 10: टास्क के दौरान अदा खान के कान में घुसा कॉक्रोच, फिर क्या हुआ?

HomeTelevision

Khatron Ke Khiladi 10: टास्क के दौरान अदा खान के कान में घुसा कॉक्रोच, फिर क्या हुआ?

Khatron Ke Khiladi 10: टास्क के दौरान अदा खान के कान में घुसा कॉक्रोच, फिर क्या हुआ? बिग बॉस के बाद टीवी पर शुरू हुए खतरों के खिलाड़ी सीजन 10

सुशांत सिंह राजपूत की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती संग महेश भट्ट की तस्वीरें वायरल- #MaheshBhatt पर आरोप PICS Sushant Singh Rajput girlfriend Rhea Chakraborty And Mahesh Bhatt Viral Images
दिवंगत पिता के नाम बेटी की इमोशनल पोस्ट:सुधा चंद्रन ने लिखा- भगवान से प्रार्थना है कि मैं फिर से आपकी बेटी के रूप में जन्म लूं
‘रेस 4’ के लिए मेकर्स ने कसी कमर, क्या सलमान को सैफ साथ करनी होगी फिल्म?

Khatron Ke Khiladi 10: टास्क के दौरान अदा खान के कान में घुसा कॉक्रोच, फिर क्या हुआ?

बिग बॉस के बाद टीवी पर शुरू हुए खतरों के खिलाड़ी सीजन 10 ने शुरू होते ही एक बार फिर लोगों का दिल जितना शुरू कर दिया है। शो के होस्ट रोहित शेट्टी एक बार फिर अलग अलग फिल्ड से चुने गए कलाकारों को डर की क्लास देते हुए नजर आ रहे हैं। डर इतना की देखने वाले के रोंगटे ही खड़े हो जाए। ऐसा ही एक वाक्या हुआ शो के दौरान जिसे देख कर सबके होश उड़ गए।

खान के कान में कॉक्रोच

टीवी एक्ट्रेस अदा खान ने बताया कि शो के दौरान टास्क करते हुए उनके कान में एक कॉक्रोच घुस गया था। जिसके कारण वह पूरी रात सो नहीं पाई थीं। उन्होंने बताया कि भाग्य से, मेरा कोई एक्सीडेंट नहीं हुआ। हालांकि, एक टास्क के साथ दौरान जिसे हमें कीड़े-मकोड़ों संग  करना था। एक कॉक्रोच मेरे कान में घुस गया था।  कुछ समय तक में समझ ही नहीं पाई कि क्या हो रहा है ये रियल है या कोई मेरी इमेजिनेशन।

रात भर नहीं आई नींद Khatron Ke Khiladi 10

उन्होंने आगे बताया कि ‘मैं पूरी रात सो नहीं पाई, क्योंकि कीड़ा मेरे कान में था और मुझे रैशेज भी हो गए थे। अगले दिन मॉर्निंग में क्रू मुझे डॉक्टर के पास लेकर गईं। डॉक्टर ने मेरे कान में से कॉक्रोच निकाला। ये बहुत ही डरावना एक्सपीरियंस था। मुझे कॉक्रोच के काटने से थोड़ी एलर्जी भी हो गई थी।

कॉक्रोच सबसे बड़ा डर

अपने डर के बारे में बताते हुए अदा खान ने कहा कि वैसे तो मुझे कोई फोबिया नहीं है। लेकिन क्रॉकरोच से मुझे हमेशा डर लगता है। अगर मेरी वैनिटी और घर में कोई क्रॉकरोच दिख जाता है तो मैं चिल्लाने लगती हूं। इस शो से मेरा कॉक्रोच का ये डर निकला। मुझे नहीं पता था कि मैं ये कर पाऊंगी।