KGF 2: फैंस के लिए Yash ने मारी 225 करोड़ के ऑफर को लात!!

HomeCinema

KGF 2: फैंस के लिए Yash ने मारी 225 करोड़ के ऑफर को लात!!

कन्नड़ सुपरस्टार यश (Yash) की अपकमिंग फिल्म केजीएफ 2 (KGF 2) के लेकर फिल्मी हलकों में काफी हलचल है। इस मेगा बजट फिल्म की रिलीज पर हर कोई आंखें लगाए बै

Hera Pheri 3 Fun Unlimited,हँसते हँसते हो जायेंगे लोटपोट
शादीशुदा मर्दों से इश्क: कुंवारी रह गईं ये टॉप अभिनेत्रियां, एक ने तो तन्हाई में छोड़ दी दुनिया
सुशांत सिंह राजपूत-रिया चक्रवर्ती का कैसा था रिश्ता ? डिप्रेशन, अफेयर, लड़ाई, ब्रेकअप से लेकर शादी तक- पूरी डिटेल rhea chakraborty assertion total particulars break up battle, melancholy and Relationship on Sushant Singh Rajput suicide

कन्नड़ सुपरस्टार यश (Yash) की अपकमिंग फिल्म केजीएफ 2 (KGF 2) के लेकर फिल्मी हलकों में काफी हलचल है। इस मेगा बजट फिल्म की रिलीज पर हर कोई आंखें लगाए बैठा है। पहले ये फिल्म इसी साल 16 जुलाई पर थियेटर्स में पहुंचने वाली थी। जिस पर कोरोना की दूसरी लहर ने ब्रेक लगा दिया। तभी से फिल्म की अगली रिलीज डेट को लेकर अटकलों का बाजार गर्म है। केजीएफ 2 के निर्माता अपनी इस फिल्म को किसी त्योहारी मौके पर रिलीज करने की तैयारी में है। ये फिल्म इस साल दिवाली के मौके पर थियेटर पहुंच सकती है। अभी तक मेकर्स ने अपनी फिल्म की अगली रिलीज डेट का आधिकारिक ऐलान नहीं किया है। इस बीच यश, श्रीनिधि शेट्टी (Srinidhi Shetty), संजय दत्त (Sanjay Dutt) और रवीना टंडन (Raveena Tandon) स्टारर फिल्म के डिजिटल रिलीज के राइट्स को हथियाने के लिए ओटीटी मालिकों के बीच भी होड़ लग गई है।

सुनने में आ रहा है कि यश स्टारर फिल्म केजीएफ को एक स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म ने बहुत बड़ी रकम ऑफर की है। इस फिल्म को डायरेक्ट ओटीटी रिलीज के लिए एक बड़े प्लेयर ने 255 करोड़ रुपये का मेगा ऑफर दिया है। अभी तक साउथ सुपरस्टार ने इस डील को फाइनल नहीं किया है। कहा जा रहा है कि यश चाहते हैं कि उनकी ये फिल्म पहले थियेटर्स पर ही रिलीज हो। जिसके बारे में सुपरस्टार यश ने फिल्म के निर्माताओं को भी अपनी राय बता दी है। अब देखना होगा कि इस बारे में फिल्म निर्माता क्या आखिरी फैसला लेते हैं।

इस बीच सुपरस्टार यश अपनी दूसरी फिल्म को लेकर चर्चा में है। केजीएफ 2 के बाद यश निर्देशक नार्थन की अगली फिल्म में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में उनका किरदार नेवी ऑफिसर का बताया जा रहा है। जिसमें एक्टर के अपोजिट लीड रोल में एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया नजर आ सकती हैं। इससे पहले यश और तमन्ना भाटिया ने फिल्म केजीएफ चैप्टर वन में एक डांसिग वीडियो नजर आई थीं।