Kapil Sharma ने अपने शो में Ajay Devgn के साथ की जमकर मस्ती,

HomeTelevision

Kapil Sharma ने अपने शो में Ajay Devgn के साथ की जमकर मस्ती,

बॉलीवुड एक्टर और होस्ट कपिल शर्मा ने बुधवार को द कपिल शर्मा शो के पहले एपिसोड की एक झलक साझा की है. जो 21 अगस्त को सोनी टीवी पर लौटने के लिए तैयार है.

Anupamaa Actors Salary Revealed: Sudhanshu Pandey से ज्यादा फीस लेती हैं Rupali Ganguly, इन 15 कलाकारों को मुंहमांगी रकम देते हैं मेकर्स
कपिल शर्मा ने जिंदगी की जंग लड़ रहे फैन से किया एक वादा, कहा- ‘मुझे ठीक होने दो, जल्द मिलेंगे’
बॉस के गंदे इरादे भांपकर जॉब छोड़ेगी किंजल, काव्या को मिलेगा बड़ा ऑफर

बॉलीवुड एक्टर और होस्ट कपिल शर्मा ने बुधवार को द कपिल शर्मा शो के पहले एपिसोड की एक झलक साझा की है. जो 21 अगस्त को सोनी टीवी पर लौटने के लिए तैयार है. इस शो के पहले एपिसोड में टीम भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया की पूरी कास्ट अपनी फिल्म को प्रमोट करने के लिए पहुंचेगी. जिसमें अजय देवगन, एमी विर्क, नोरा फतेही और शरद केलकर शामिल हैं. कपिल शर्मा ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपनी और मेहमानों की दो तस्वीरें पोस्ट कीं है. वहीं फोटो को देखने के बाद तो ये लग रहा है कि पहला एपिसोड काफी मस्ती भरा होने वाला है.

कपिल शर्मा ने फोटो शेयर करने के साथ कैप्शन में लिखा, भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया की टीम के साथ एक अच्छा दिन बिताया.’ इससे पहले कपिल शर्मा ने मंगलवार को द कपिल शर्मा शो के नए सेट की झलक साझा की थी. फैन्स ने सेट के नए डिजाइन को काफी पसंद किया था. कॉमेडियन ने हाल ही में अपनी और अक्षय कुमार की एक फोटो भी साझा की थी. जिन्होंने द कपिल शर्मा शो के एक एपिसोड के लिए शूटिंग की गई है. आपको बता दें, अक्षय, वाणी कपूर, हुमा कुरैशी और जैकी भगनानी साथ कपिल के शो में अपनी आने वाली फिल्म बेलबॉटम को प्रमोट करने आए थे.

अक्षय अपनी अपकमिंग पीरियड थ्रिलर बेलबॉटम के प्रमोशन के लिए शो के सेट पर थे. फोटो में अक्षय को कपिल के पैरों पर चलते हुए देखा जा सकता है. पोस्ट के कैप्शन में लिखा, सुप्रसिद्ध फ़िल्म अभिनेता श्री अक्षय कुमार अपनी नयी फ़िल्म बेलबॉटम के लिए आशीर्वाद लेते हुए. कपिल शर्मा के अलावा द कपिल शर्मा शो के नए सीज़न में भारती सिंह, कृष्णा अभिषेक, कीकू शारदा, सुदेश लहरी, चंदन प्रभाकर और अर्चना पूरन सिंह शामिल होंगे.