Kangana Ranaut से पहले इन 6 सितारों का भी हो चुका ट्विटर अकाउंट सस्पेंड, इन विवादों से रहा था नाता

HomeCinema

Kangana Ranaut से पहले इन 6 सितारों का भी हो चुका ट्विटर अकाउंट सस्पेंड, इन विवादों से रहा था नाता

अपने बेबाक बयानों और सोशल मीडिया पोस्ट की वजह से हमेशा चर्चा में रहने वाली कंगना रनोट का हाल ही में ट्विटर अकाउंट सस्पेंड कर दिया गया है। पश्चिम बंगाल

सुशांत सिंह राजपूत के परिवार से पटना में मिले कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद, हुई बातचीत, देंखे PICS legislation minister ravishankar prasad attain sushant singh rajput dwelling meet household
मेरी छींक भी मायने रखती है’ तो क्या कंगना रनोट के लिए था तापसी पन्नू का ये तंज ?
Sunny Leone ने पति संग लिपलॉक करते हुए मनाया रंगों का त्योहार, सोशल मीडिया पर वायरल हुईं ये तस्वीरें

अपने बेबाक बयानों और सोशल मीडिया पोस्ट की वजह से हमेशा चर्चा में रहने वाली कंगना रनोट का हाल ही में ट्विटर अकाउंट सस्पेंड कर दिया गया है। पश्चिम बंगाल विधनासभा चुनाव के बाद वहां हुई हिंसा से जुड़ी तस्वीरें और वीडियो कंगना रनोट लगातार ट्विटर पर साझा कर रही थीं। जिसके चलते अपने नियमों और दिशा-निर्देशों का हवाला देते हुए ट्विटर ने स्थायी रूप से अभिनेत्री का ट्विटर अकाउंट सस्पेंड कर दिया है। वहीं कंगना रनोट पहली ऐसी अभिनेत्री नहीं है जिनका ट्विटर अकाउंट सस्पेंड किया गया है। उनके पहले भी कई सितारों के ट्विटर अकाउंट सस्पेंड हो चुके हैं।

अभिनेत्री पायल रोहतगी अपने बयानों की वजह से अक्सर चर्चा में रहती हैं। वहीं उनका फिर से ट्विटर अकाउंट सस्पेंड कर दिया गया है। उन्होंने गुरुवार को बंगाल हिंसा को लेकर एक वीडियो शेयर किया था, जिसके बाद उनपर कार्रवाई की गई। वहीं बीते साल भी पायल का ट्विटर अकाउंट सस्पेंड कर दिया गया था। दरअसल, पायल ने दिल्ली हिंसा मामले में गिरफ्तार जामिया मिलिया इस्मलिया की एमफिल छात्रा सफूरा जरगर को लेकर टिप्पणी की थी। इसके बाद ट्विटर पर काफी हंगामा मचा और उनका अकाउंट सस्पेंड कर दिया गया। सस्पेंशन के बाद #SupportPayalRohatgi के जरिए पायल के फैंस ने भी जमकर ट्वीट्स किए। हालांकि कुछ समय बाद पायल का अकाउंट वापस सही कर दिया गया।

गायक अभिजीत भट्टाचार्य के ट्विटर अकाउंट को मई 2017 में सस्पेंड कर दिया गया था। भट्टाचार्य ने महिलाओं को निशाना बनाने वाले कई आक्रामक पोस्ट किए थे। उनका ट्विटर अकाउंट उस समय सस्पेंड किया गया था जब उन्होंने एक गायक पर एक पुराने गीत में “अपमानजनक और अनुचित” शब्दों का उपयोग करने का आरोप लगाया था।